Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में गरज के साथ झमाझम बारिश:दिन में छाया अंधेरा, 2 घंटे तक रहेगा थंडर क्लाउड का असर

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बुधवार शाम करीब 5 बजे मौसम में अनाचक बदलाव देखा गया। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी उठी और एकाएक घने काले बादल छा गए और कुछ ही देर में पूरा इलाका घने अंधेरे में डूब गया। इसके साथ ही गरज-चमक के बीच बारिश भी शुरू हो गई। सड़कों पर लोग हेडलाइड जलाकर चलने लगे। साथ ही बारिश से बचने के लिए जगह ढूंढ कर रुक गए। वहीं 55 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया और गर्मी से राहत मिली। देखिए तस्वीरें … गोरखपुर जिले में अलर्ट जारी मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के अनुसार यह बदलाव थंडर क्लाउड की वजह से हुआ है। उन्होंने बताया कि यह सिस्टम साउथ वेस्ट यूपी से शुरू होकर अब गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल में पहुंच चुका है। आमतौर पर ऐसे थंडर क्लाउड का असर 2 से 3 घंटे तक रहता है, जिसमें तेज हवाओं के साथ बारिश होती है। उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी जिले के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में मौसम में तेजी से बदलाव जारी रह सकता है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। सतर्क रहने की दी सलाह विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवा और बारिश से जनजीवन, यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। दिन में कैसा था मौसम बुधवार सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ था। हालांकि दोपहर होते- होते गर्मी और उमस बढ़ने लगी। बाहर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए छाता, दुपट्टा, गमछा, टोपी का सहारा ले रहे। साथ ही राहत पाने के लिए आम पन्ना, गन्ने का जूस, सत्तू,आइसक्रीम और तमाम पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। इन चीजों की बिक्री बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय का कहना है कि शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे मौसम में बदलाव नजर आएगा और गर्मी से राहत मिलेगी। अगले एक हफ्ते तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इस बीच लू का असर भी कम रहेगा। आज का तापमान मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही हल्की बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जो अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है। पूर्वी यूपी में बादल और बारिश का असर जारी मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार बुधवार से अगले कुछ दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान झोंकेदार हवाएं चलेंगी और कई जगह हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और गर्मी का असर और कम होगा। पिछले पांच दिनों में तेज गर्मी का दबाव गोरखपुर में पिछले पांच दिनों के दौरान तापमान लगातार 38 डिग्री या उससे ऊपर बना रहा, जिससे दिन में तेज गर्मी का असर रहा। अब मौसम में आए बदलाव से लोगों को राहत मिलने लगी है। 28 अप्रैल को 38.4 डिग्री, 27 अप्रैल को 37.4 डिग्री, 26 अप्रैल को 41.5 डिग्री, 25 अप्रैल को 41.3 डिग्री, 24 अप्रैल को 40.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में महिला से टप्पेबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:मेरठ के दो आरोपी फरार, स्वर्ग दिखाने के बहाने लूटे थे जेवरात
    Next Article
    वाराणसी में मौसम ने बदली-करवट, बारिश के साथ पड़े ओले:तापमान में आयी गिरावट, जगह-जगह उखड़ गए पेड़, गिरा रोड इंडिकेशन बोर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment