Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में गैस एजेंसी पर चले लात-घूंसे, देखें VIDEO:लोग बोले- गाली देकर बात करते हैं मैनेजर और कर्मचारी, लगाया मनमानी का आरोप

    12 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के उरुवा बाजार में रविवार की दोपहर करीब 1 बजे अफराफतरी मैच गई। जब गैस सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहकों और गैस एजेंसी के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। यह घटना उरुवा स्थित मां लक्ष्मी इंडेन गैस एजेंसी की बताई जा रही है। देखिए मारपीट का वीडियो बताया जा रहा है कि गैस लेने के लिए एजेंसी पर काफी भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान कुछ ग्राहकों और एजेंसी के मैनेजर व कर्मचारियों के बीच पहले कहासुनी हुई। धीरे-धीरे मामला बढ़ गया और विवाद मारपीट तक पहुंच गया। एजेंसी के स्टाफ और ग्राहकों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना को देखकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जबकि कई लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। थोड़ी ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घटना के बाद ग्राहकों ने एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यहां कामकाज मनमाने तरीके से होता है और स्टाफ का व्यवहार भी ठीक नहीं है। ग्राहकों का आरोप है कि आए दिन एजेंसी के कर्मचारी और मैनेजर लोगों से गाली-गलौज करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी यहां इस तरह के छोटे-मोटे विवाद और झगड़े हो चुके हैं। इस मामले में जब दैनिक भास्कर ने एजेंसी के मैनेजर से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने न तो फोन उठाया और न ही किसी मैसेज का जवाब दिया। फिलहाल, घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिकारपुर सीट पर सपा से हरेंद्र चौधरी पहली पसंद:बसपा से पंकज गौतम पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    नरैनी सीट पर भाजपा से पहली पसंद बने हरिश्चंद्र सोनकर:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार दिवाकर महेंद्र; बसपा से दया चरण दिनकर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment