Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में गैस किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल:कालाबाजारी का लगाया आरोप, जिलाध्यक्ष बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के गैस सिलिन्डर में कालाबाजारी का आरोप लगाया। पार्टी ने कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से जिले के अलग-अलग इलाकों में गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे हैं। गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि- कई जगहों से यह शिकायत भी सामने आई है कि सिलेंडर निर्धारित कीमत से ज्यादा दाम पर बेचे जा रहे है। यानी खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर गरीब, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। घरों में खाना बनाने में दिक्कत हो रही है और खासकर महिलाओं को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने यह भी बताया कि जिले के कई पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ बढ़ गई है। लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि रसोई गैस लोगों की बुनियादी जरूरत है, लेकिन प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से मांग की है कि: उपजिलाधिकारी सदर ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में मिक्सी से महिला को लगा करंट, मौत:चटनी बनाते समय हुआ हादसा, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
    Next Article
    मेरठ की CCSU में छात्रों का हंगामा:AI से मूल्यांकन और समय से पहले परीक्षा कराने का किया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment