Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में मिक्सी से महिला को लगा करंट, मौत:चटनी बनाते समय हुआ हादसा, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के गांधी नगर गांव में मिक्सी से चटनी पीसते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। शिक्षा पटारी (30) पत्नी निखिल पटारी अपने घर में दोपहर का भोजन बना रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। शिक्षा पटारी अपने किचन में इलेक्ट्रिक मिक्सी का उपयोग कर रही थीं। इसी दौरान मिक्सी में तकनीकी खराबी या तार में करंट उतरने के कारण वह बिजली की चपेट में आ गईं। करंट का झटका इतना तेज था कि वह तुरंत अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं। काफी देर तक रसोई से कोई हलचल न होने पर परिजनों ने वहां जाकर देखा। शिक्षा को बेसुध पड़ा देख परिवार के सदस्य उन्हें तत्काल जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की। मृतक की पहचान शिक्षा पटारी के रूप में हुई। हालांकि, परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार करते हुए लिखित अनुरोध किया। परिजनों की इच्छा और मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया। थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है और परिजनों के अनुरोध पर बिना पोस्टमार्टम के शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व विधायक की बहू को UPPCS में 13वीं रैंक:मऊ की सुषमा यादव पांचवें प्रयास में बनी SDM, BHU से ग्रेजुएट
    Next Article
    गोरखपुर में गैस किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल:कालाबाजारी का लगाया आरोप, जिलाध्यक्ष बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment