Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में हो रही ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट:नन्हे खिलाड़ी दिखा रहे रणनीति का दम, चैंपियन को मिलेगी 11 हजार की प्राइज मनी

    13 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर जिला शतरंज संघ की ओर से रविवार को 11:00 बजे आयोजित एक दिवसीय ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबलों के बीच जारी है। प्रतियोगिता में जिले और आसपास के क्षेत्रों से करीब 60 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में युवा और नन्हे प्रतिभागी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल के दौरान खिलाड़ियों की हर चाल पर दर्शकों की नजर बनी हुई है और मुकाबले काफी रोमांचक हो गए हैं। टूर्नामेंट स्विस सिस्टम के तहत पांच राउंड में खेला जा रहा है। जिला शतरंज संघ के सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि सभी मुकाबले रैपिड फॉर्मेट में आयोजित किए जा रहे हैं। हर खिलाड़ी को 15 मिनट का टाइम कंट्रोल और प्रत्येक चाल पर 10 सेकंड का इंक्रीमेंट दिया जा रहा है। कम समय में सही रणनीति बनाना और दबाव में सटीक निर्णय लेना खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। फीडे रेटेड खिलाड़ियों ने मुकाबले बनाए हाई लेवल प्रतियोगिता में कुल 60 खिलाड़ियों की एंट्री निर्धारित की गई है। अब तक 30 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कन्फर्म कराया है, जिनमें 10 फीडे (FIDE) रेटेड खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा हो गया है। वहीं युवा खिलाड़ी भी अनुभवी खिलाड़ियों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। टूर्नामेंट के हर राउंड के साथ मुकाबले और भी दिलचस्प होते जा रहे हैं। कई मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार रणनीति और बेहतरीन चालों से दर्शकों का ध्यान खींचा। जीत के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है और अंतिम राउंड तक विजेता को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। 11 हजार रुपये की प्राइज मनी के लिए मुकाबला प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान रविवार शाम 4 बजे आयोजित प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में किया जाएगा। कुल 11 हजार रुपये की प्राइज मनी के साथ विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और कैश अवॉर्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा ओपन कैटेगरी के साथ-साथ अंडर-11, अंडर-9, अंडर-7 और बेस्ट गर्ल्स कैटेगरी के खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य जिले में शतरंज को बढ़ावा देना और नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर देना है। प्रतियोगिता के जरिए युवा खिलाड़ियों को अनुभवी और फीडे रेटेड खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिल रहा है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य में वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में सर्पदंश बढ़ा, झाड़-फूंक से हो रहीं मौतें:6 महीने में 194 लोग शिकार, डॉक्टर बोले- समय पर अस्पताल पहुंचें
    Next Article
    पति को सांप से डसवाने वाली का दोहरा चेहरा:सोशल मीडिया पर पति को देवता बताती थी, बेवफाई पर भी करती पोस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment