Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में होली पर व्हाइट कपड़ों का डिमांड हाई:जॉर्जेट अनारकली सूट लड़कियों की पहली पसंद, मल्टी कलर कुर्ते में होली खेलेंगे लड़के

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में होली खेलने के लिए व्हाइट ड्रेस की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है। एक तरफ लड़कियां व्हाइट कुर्ती, प्लाजों, जार्जेट का अनाकरली और फ्रॉक सूट पसंद कर रही हैं तो वहीं लड़कें मल्टीकलर कुर्ता की ओर अट्रैक्ट हो रहे हैं। रेती चौक स्थित एक दुकान के ओनर नसीम अहमद ने बताया- होली नजदीक आ रही है, जिसको देखते हुए ज्यादा संख्या में लोग व्हाइट ड्रेस का डिमांड कर रहे हैं। लड़कियां सबसे ज्यादा रेयॉन कपड़ें में कुर्ती पसंद कर रही हैं। पहले से ही मंगा रखा है स्टॉक इसके अलावा सबसे ज्यादा डिमांड जॉर्जेट के अनारकली सूट की है। दो दिन के अंदर मेरे पास से कम से कम 20 लोग इसे खरीद कर ले गए हैं। डिमांड को देखते हुए मैंने करीब 400 से 500 पीस व्हाइट कपड़ें मंगा लिए हैं, जो हर रेंज में अवेलेबल है। उन्होंने बताया- इसके अलावा चिकनकारी कुर्ता सेट भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। साथ ही कॉटन के प्लाजो सेट और सिफॉन के सरारा सेट की भी डिमांड बहुत ज्यादा है। कस्टमर्स होली खेलने के लिए कम रेट में कंफर्टेबल ड्रेस ढूंढ रहे हैं। ऐसे में हमने पहले से ही डिमांड के हिसाब से माल मंगा लिया है। वन टाइम यूज ड्रेस 250 रुपए से शुरू है। यूनिक है मल्टीकलर कुर्ता वहीं शेमारूफ के एक दुकानदार इनामुल्लाह ने बताया- लड़कों में इस समय सबसे ज्यादा डिमांड मल्टीकलर कुर्ता का है। होली खेलने के लिए बहुत ज्यादा लोग इसे खरीद कर ले जा रहे हैं। बिल्कुल क्लासी लुक देता है और ट्रेंडिंग भी है। सिंपल व्हाइट कलर से डिफरेंट भी। इसके यूनिकनेस की वजह से लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही व्हाइट कुर्ता भी बहुत ज्यादा बिक रहा है। होली के मद्दे नजर हमने ज्यादा मात्रा में स्टॉक मंगा लिया है। हमारे पास होली के लिए जो स्पेशल कुर्ता है वह 200 से शुरू है, जबकि मल्टी कलर कुर्ता 650 रुपए में है। व्हाइट टी-शर्ट का बाजार गर्म इतना ही नहीं व्हाइट सिंपल टीशर्ट का डिमांड भी काफी ज्यादा है। जिसकी शुरुआत 250 रुपए से है। लोग ऐसे ढूंढते हुए इसे खरीदने आ रहे हैं। लड़का हो या लड़की हर कोई टीशर्ट का डिमांड कर रहा है। होली स्पेशल व्हाइट कपड़े और रेट कुर्ती पायजामा सेट-1500- 3500 रुपए सिंगल कुर्ती- 250-3200 रुपए सरारा सेट- 1400 रुपए से शुरू प्लाजो सेट-1700 रुपए से शुरू अनारकली- 2100 रुपए से शुरू मल्टीकलर कुर्ता- 650-850 रुपए सिंपल कुर्ता- 250 रुपए से शुरू टी-शर्ट 250-300 रुपए
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांके बिहारी मंदिर में नहीं होगी गुब्बारों से सजावट:जगमोहन में विराजमान होकर दर्शन देंगे भगवान, हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की मीटिंग में 16 मुद्दों पर हुई चर्चा
    Next Article
    अजित पवार विमान क्रैश-AAIB का दावा, ब्लैक बॉक्स खाक हुआ:रोहित पवार बोले- ये धमाकों से सुरक्षित रह सकता है राजनीति से नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment