Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज भारत का आखिरी ग्रुप मैच नीदरलैंड से:सुपर-8 में पहुंच चुकी टीम इंडिया, अभिषेक शर्मा अब तक खाता भी नहीं खोल सके

    5 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच नीदरलैंड के खिलाफ होगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसका टॉस शाम 6.30 बजे से होना है। टीम इंडिया ने पहले ही सुपर-8 स्टेज में एंट्री कर ली है। हालांकि, टी-20 के नंबर-1 बैटर अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में अब तक खाता भी नहीं खोल सके। वे पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ जीरो पर आउट हुए। दूसरी ओर, नीदरलैंड को अगले राउंड की उम्मीदों के लिए जीत चाहिए। टीम आज हारी तो ग्रुप स्टेज में ही बाहर भी हो जाएगी। दोनों ने अब तक एक ही टी-20 खेला भारत और नीदरलैंड की टीमें टी-20 इंटरनेशनल में दूसरी बार ही आमने-सामने होने जा रही हैं। इससे पहले 2022 के वर्ल्ड कप में दोनों टीमें सिडनी में भिड़ी थीं। तब पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 179 रन बनाए थे, नीदरलैंड 123 रन ही बना पाया था। इस वर्ल्ड कप में भारत ने अमेरिका, नामीबिया और पाकिस्तान को हराया है। टीम 6 पॉइंट्स के साथ ग्रुप स्टेज में टॉप पर है। दूसरी ओर नीदरलैंड को अमेरिका और पाकिस्तान से हार मिली, लेकिन टीम ने नामीबिया को हरा दिया। अब आज का मैच जीतकर टीम सुपर-8 की उम्मीदों को कायम रखेगी, लेकिन इसके लिए टीम को पाकिस्तान के हारने की दुआ करनी होगी। साथ ही अपना रन रेट अमेरिका से भी बेहतर रखना होगा। ईशान भारत के टॉप स्कोरर ओपनिंग बैटर ईशान किशन ने टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 158 रन बनाए हैं। वे आज 16 रन बनाकर टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी बन सकते हैं। हालांकि, उनके साथी ओपनर अभिषेक टूर्नामेंट में खाता भी नहीं खोल सके। वे आज बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। गेंदबाजी में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 6 विकेट निकाल चुके हैं। बास डी लीडे नीदरलैंड के टॉप प्लेयर नीदरलैंड के लिए गेंदबाजी और बैटिंग दोनों ही डिपार्टमेंट्स में बास डी लीडे टॉप पर रहें। उन्होंने बैटिंग में 125 रन बनाने के साथ बॉलिंग में 5 विकेट भी लिए। 72 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। पिच रिपोर्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां दोनों ही पारियों में रन बनाना आसान होता है। 11 मैच में 5 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना है। पहली पारी में 185 से ज्यादा रन बनाना विनिंग स्कोर है। टी-20 वर्ल्ड कप में 3 मैच खेले गए। हर पारी में 150 से ज्यादा रन बने। वर्ल्ड कप में एक मैच पहले बैटिंग करने वाली और एक मैच बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने जीता। वहीं एक मुकाबला टाई भी रहा। वेदर कंडीशन अहमदाबाद में बुधवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेम्परेचर 19 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मैच के दौरान टेम्परेचर 23 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। अहमदाबाद में रात के दौरान ओस का असर भी देखने को मिलता है। इसलिए टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज/जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह। नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), जाक लियोन-कैशे, रूलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लीन और फ्रेड क्लासन। ------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें -------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप सुपर-8 की 7 टीमें तय:नंबर-8 का फैसला आज, नामीबिया जीता तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा; अगले राउंड का शेड्यूल टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की 7 टीमें तय हो चुकी हैं। आखिरी टीम का फैसला बुधवार को पाकिस्तान-नामीबिया मैच से होगा। अगर पाकिस्तान जीता तो टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 में पहुंचेगा। अगर नामीबिया जीत गया तो अमेरिका ग्रुप-2 में पहुंच जाएगा। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    Vada Pav Girl: 'तेरी औकात मुझे पता है...', मिस्ट्री मैन की धमकी पर आया वड़ा पाव गर्ल के पति का रिएक्शन, 'गंदे कामों' को लेकर दे दिया खुला चैलेंज
    Next Article
    Delhi Hit and Run Case: साहिल धनेसरा को SUV से बेटे ने कुचल डाला, अब बाप कह रहा सॉरी, गलती हुई

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment