Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े चोरी; VIDEO:20 ग्राम सोना लेकर भागे दो बदमाश, लड़की ने एक को दौड़ाकर गिराया

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुरर में सोमवार दोपहर करीब 2:20 बजे दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी की वारदात सामने आई। दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और मौका पाकर करीब 20 ग्राम सोना झपट्टा मारकर फरार हो गए। इस दौरान दुकान संभाल रही दुकान मालिक की बेटी ने साहस दिखाते हुए 100 मीटर बदमाशों का पीछा किया। एक को गिरा भी दिया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना गोला उपनगर के वार्ड नंबर 17 की है। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला घटना शहर के गोला उपनगर के वार्ड नंबर 17 स्थित डॉ. अनिल तिवारी के क्लिनिक के सामने बनी देवांश स्वर्णकला केंद्र की है। दुकान मालिक राकेश वर्मा अपनी बड़ी बेटी की सगाई के कार्ड बांटने बाहर गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में छोटी बेटी अमृता दुकान संभाल रही थी। अमृता ने बताया- दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और गहने दिखाने को कहा। जैसे ही उसने गहने दिखाए, एक युवक ने मौका पाकर करीब 20 ग्राम वजन के 4-5 जोड़ी कान के झाले झपट्टा मारकर उठा लिए। इसके बाद दूकान से भागने लगा। लड़की ने दिखाई बहादुरी पीड़ित ने तुरंत शोर मचाया और बदमाशों के पीछे दौड़ पड़ी। उसने एक आरोपी को पकड़कर गिरा भी दिया, लेकिन वह झटका देकर भाग निकला। इस दौरान अमृता के हाथ में चोट भी लग गई। दुकान के मालिक राकेश वर्मा ने बताया- लूटे गए 20 ग्राम सोने की कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये है। अब पढ़िए सीसीटीवी में क्या दिख रहा… वीडियो की शुरुआत में गली शांत दिख रही है, जहा कुछ मोटरसाइकिलें खड़ी हैं। एक व्यक्ति लाल टी-शर्ट और काली पैंट पहने हुए, हाथ में पानी की बोतल लेकर गली में आगे बढ़ रहा है। जैसे ही लाल टी-शर्ट वाला व्यक्ति आगे निकलता है, पीछे से दो युवक भागते हुए नजर आते है। उनका पीछा एक युवती कर रही होती है। अचानक एक युवक को युवती पकड़ लेती है। उसे गिरा देती है। युवक खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है, जिससे दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। युवक उसे धक्का देता है और वे दोनों जमीन पर गिर जाते हैं। युवती लगातार चिल्लाती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद युवक अपने छुड़ाकर भाग जाता है। सरया सब्जी मंडी के पास उसका साथी बाइक लिए खड़ा होता है। उसके साथ फरार हो जाता है। इसी दौरान गली के अन्य लोग भी वहां इकट्ठा होने लगते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष बेवरी मुनील सिंह ने कहा- दिनदहाड़े छीना-झपटी कर भागने वाले आरोपियों की पहचान कर उनकी त्वरित गिरफ्तारी की जानी चाहिए, ताकि व्यापारियों में व्याप्त भय का माहौल समाप्त हो सके। उपनगर निवासी एवं व्यापार मंडल बांसगांव तहसील के अध्यक्ष भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि यह घटना सीधे-सीधे प्रशासन को चुनौती है। उन्होंने बताया कि बाजार में पुलिस पिकेट की मांग पहले भी की जा चुकी है। स्वर्ण व्यवसायी एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने कहा कि थाने के नजदीक इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है। यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो व्यापारियों में आक्रोश बढ़ सकता है। क्लिनिक संचालक डॉ. अनिल तिवारी ने बताया… लड़की के हाथ में चोट आई है, जिसका उपचार कर दिया गया है। ज्यादा चोट नहीं आई है। मामूली चोट थी। इलाज करके युवती को घर भेज दिया है। थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया… पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में पत्नी ने पति पर किया एसिड अटैक:अवैध संबंध का विरोध करने पर किया हमला, खुद भी हुई घायल
    Next Article
    गोला में जाम से राहत का रोडमैप तैयार:सीडीओ ने कॉरिडोर और सड़कों के चौड़ीकरण का ब्लूप्रिंट बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment