Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में झमाझम बारिश:दिन में छाया अंधेरा, धूल भरी आंधी से सड़कों पर बचते नजर आएं लोग

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बुधवार सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ था। हालांकि दोपहर होते- होते गर्मी और उमस बढ़ने लगी। बाहर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए छाता, दुपट्टा, गमछा, टोपी का सहारा ले रहे। साथ ही राहत पाने के लिए आम पन्ना, गन्ने का जूस, सत्तू,आइसक्रीम और तमाम पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। इन चीजों की बिक्री बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय का कहना है कि शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे मौसम में बदलाव नजर आएगा और गर्मी से राहत मिलेगी। अगले एक हफ्ते तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इस बीच लू का असर भी कम रहेगा। आज का तापमान मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही हल्की बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जो अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है। पूर्वी यूपी में बादल और बारिश का असर जारी मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार बुधवार से अगले कुछ दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान झोंकेदार हवाएं चलेंगी और कई जगह हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और गर्मी का असर और कम होगा। पिछले पांच दिनों में तेज गर्मी का दबाव गोरखपुर में पिछले पांच दिनों के दौरान तापमान लगातार 38 डिग्री या उससे ऊपर बना रहा, जिससे दिन में तेज गर्मी का असर रहा। अब मौसम में आए बदलाव से लोगों को राहत मिलने लगी है। 28 अप्रैल को 38.4 डिग्री, 27 अप्रैल को 37.4 डिग्री, 26 अप्रैल को 41.5 डिग्री, 25 अप्रैल को 41.3 डिग्री, 24 अप्रैल को 40.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत:लंबित मामलों का होगा निपटारा, मिलेगा त्वरित न्याय
    Next Article
    स्मार्ट मीटर हटाने की मांग पर महिलाओं का प्रदर्शन:बुलंदशहर में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, बिल बढ़ने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment