Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में कर्मचारी हितों की रक्षा का संकल्प:विश्वेश शुक्ला ने संभाली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, कर्मचारियों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ने का ऐलान

    1 day ago

    3

    0

    गोरखपुर में उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जनपद शाखा गोरखपुर के चुनाव में विश्वेश शुक्ला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने कर्मचारियों के विश्वास और समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को सशक्त बनाने तथा कर्मचारी हितों की रक्षा का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विश्वेश शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराना और न्यायोचित मांगों को प्रभावी ढंग से उठाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। चुनाव में सुशील कुमार श्रीवास्तव मंत्री, नितिन कुमार श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री, रितेश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विराट शुक्ला कनिष्ठ उपाध्यक्ष, रविंद्र नाथ पांडे सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री, संत बली चौधरी संप्रेक्षक तथा पंकज श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। विश्वेश शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में किशोरी ने फंदा लगाया:दुपट्टे से लटका मिला शव, परिजनों में शोक का माहौल
    Next Article
    बीएचयू में शैक्षणिक आउटरीच कार्यक्रम:डीएनए तकनीक से लेकर शैल चित्रकला तक, विद्यार्थियों ने हासिल किया व्यावहारिक ज्ञान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment