Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में LIC कर्मियों ने किया प्रदर्शन:श्रम संहिताओं- भर्ती के मुद्दे के खिलाफ जताया विरोध, कामकाज रहा प्रभावित

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में गुरुवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के मंडल कार्यालय में कामकाज व्यापक रूप से प्रभावित रहा। 10 बड़ी केंद्रीय और राज्य ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन से संबद्ध गोरखपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन के सभी कर्मचारी एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते मंडल कार्यालय में नियमित कार्यालयी कार्य नहीं हो सका। हड़ताल के दिन सुबह से ही कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों से दूर रहे। कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण बीमा से जुड़े कई नियमित कार्य प्रभावित रहे। यूनियन पदाधिकारियों के अनुसार हड़ताल में मंडल स्तर के लगभग सभी कर्मचारी शामिल हुए। मंडल कार्यालय परिसर में सभा और प्रदर्शन हड़ताल के दौरान मंडल कार्यालय परिसर में कर्मचारियों की सभा आयोजित हुई। कर्मचारियों ने दमनकारी श्रम संहिताओं के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि इन संहिताओं से कर्मचारियों के अधिकारों पर सीधा असर पड़ेगा। सभा के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बीमा उद्योग को कमजोर करने की नीतियों का भी विरोध किया गया। कर्मचारियों ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश को जनहित के खिलाफ बताते हुए कहा कि एलआईसी जैसी संस्थाएं आम लोगों की बचत और सुरक्षा से जुड़ी हुई हैं। विनिवेश से इन संस्थाओं की सामाजिक भूमिका कमजोर होगी और बीमाधारकों के हित प्रभावित होंगे। एलआईसी में भर्ती न होने से बढ़ा दबाव सभा में कर्मचारियों ने लंबे समय से नई भर्ती न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। कर्मचारियों का कहना था कि स्टाफ की कमी के कारण मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार है, जिसका असर सेवा की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। गोरखपुर मंडल में भी कर्मचारियों की कमी को जल्द दूर करने की मांग की गई। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री कामरेड रूपेश पांडे ने कहा कि यदि श्रम संहिताओं को लागू करने का प्रयास किया गया तो कर्मचारी संगठन मेहनतकश वर्ग की व्यापक एकता के साथ और तेज आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि गोरखपुर मंडल के कर्मचारी अपने अधिकारों और सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष जारी रखेंगे। बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद सभा में यूनियन अध्यक्ष कामरेड अजय सिंह सहित आशीष भूषण, पीएन तिवारी, सुरेंद्र चौधरी, शमीम, शिव शंकर, प्रभांशु, महेंद्र श्रीवास्तव, रामसूरत, बिहारी लाल, जनार्दन, कामरेड कृतिका, आसमा, अश्वनी सिंह, रणंजय विश्वकर्मा, सतीश सिंह, एसबी झा, अजय पाठक, साधना सिंह, अर्चना सिंह और अर्चना सक्सेना समेत बड़ी संख्या में गोरखपुर मंडल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ऑफिस पर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन:रामपुर में अधिवक्ता की हत्या पर मेरठ बार एसोसिएशन का रोष
    Next Article
    तेज रफ्तार बाइक नाले में गिरी, युवक की मौत:हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर हादसा; अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment