Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में मां-बाप और बेटे की एक साथ उठी अर्थी:डॉग रुद्र को दफनाया, गया में एक्सीडेंट के बाद रूक जाते बच जाती जान

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी के मऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में गोरखपुर के खोराबार के रहने वोल विनय श्रीवास्तव (53), उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (48) और बेटे कृतार्थ (27) की मौत हो गई। उनके पालतू कुत्ते रुद्र श्रीवास्तव की भी मौत हो गई। जबकि दोनों ड्राइवर नीतीश कुमार (20) और पुरुषोत्तम कुमार (28) बिहार के गया के रहने वाले थे। मौत की सूचना पर शनिवार देर शाम बेटी और दामाद घर पहुंच गए। देर रात डॉग रुद्र को बेटी मीमांसा ने दफना दिया। जबकि रविवार सुबह मां-बाप और बेटे की एक साथ अर्थी उठी तो हर किसी की आंख नम हो गई। विनय के भतीजे प्रियांशु ने सभी को को मुखाग्नि दी। रिश्तेदारों ने कहा- गया में हादसे के बाद अगर परिवार वहीं रूक जाता तो सबकी जान बच जाती। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। गया में कार का एक्सीडेंट, रिश्तेदार बोले- काश! वहीं रूक गए होते विनय श्रीवास्तव के परिवार में अब सिर्फ बेटी मिमांसा है, जिसकी 20 अप्रैल को शादी हुई थी। परिवार बेटी की शादी करने रांची गया था। शादी के बाद 24 अप्रैल को अपनी स्विफ्ट डिजायर से विनय, उनकी पत्नी, बेटा और डॉग रुद्र के साथ गोरखपुर लौट रहे थे। घर लौटते समय बिहार के गया में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट के बाद लोकल लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस ने कार को थाने में खड़ा करवा दिया। इसके बाद विनय श्रीवास्तव ने अपनी कार छुड़वाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। रिश्तेदारों ने उन्हें वहीं पर एक दिन रुकने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने कहा- घर लौटना है कार बाद में लाएंगे। इसके बाद उन्होंने किराए पर स्कॉर्पियो कार बुक की। रात होने की वजह से कार में उन्होंने 2 ड्राइवर रखा। शनिवार तड़के मऊ में ड्राइवर को झपकी आ गई। पलक झपकते सबकुछ खत्म हो गया। हादसे की तस्वीरें देखिए- परिवार का सबसे दुलारा था डॉग रुद्र, शादी के कार्ड में भी नाम छपवाया विनय श्रीवास्तव निजी स्कूल में शिक्षक थे। परिवार में उनकी पत्नी अर्चना, बेटी मिमांसा और बेटा कृतार्थ थे। उन्होंने एक कुत्ता भी पाल रखा था। इसका नाम रुद्र श्रीवास्तव रखा था। इसे लोग अपने बच्चे की तरह रखते थे। बेटी मीमांसा की शादी के कार्ड में स्वागताकांक्षी में भी रुद्र श्रीवास्तव का नाम छपवाया था। बेटी मिमांसा की शादी देवरिया के कसया रोड के रहने सुधांशु शेखर से तय थी। शादी झारखंड के रांची में होनी थी इसलिए पूरा परिवार अपनी कार से वहां गया था। भाई के बेटे ने दी मुखाग्नि, शादी भी टली सुबह से ही परिवार के साथ अन्य रिश्तेदार पहुंचने लगे थे। जब अशोक नगर से विनय श्रीवास्तव, उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव और बेटे कृतार्थ के शव एक साथ उठे तो हर कोई रो पड़ा। तीनों के शव का अंतिम संस्कार मोक्षधाम में किया गया। सभी को मुखाग्नि विनय के भाई के बेटे आनंद श्रीवास्तव उर्फ प्रियांशु ने दी। प्रियांशु की शादी 7 मई को थी लेकिन घर में तीन मौत के बाद शादी टल गई है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें अलीगढ़ में मजदूर पर गिरा मिट्‌टी का टीला, जिंदा दफन; 14 फीट गहरे गड्‌ढे में काम कर रहा था, भाई बोला- जेई ने लात मारकर धकेला अलीगढ़ में मिट्टी के टीले में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। वह 14 फीट गहरे गड्ढे में पानी की पाइपलाइन सही कर रहा था। जेसीबी से मिट्‌टी हटाकर साथियों ने उसे बाहर निकाला। अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुनीर से अराघची की किन मुद्दों पर हुई बात? देखें दुनिया आजतक
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:ट्रक की टक्कर से मां-बेटे समेत 3 की मौत: सीतापुर में 4 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरे, सिर फटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment