Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रस्तोगी बुकमार्ट पर जीएसटी विभाग की 10 घंटे जांच:बुलंदशहर में डीएम के निर्देश पर कार्रवाई, महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर के अंसारी रोड स्थित रस्तोगी बुकमार्ट पर शनिवार को जीएसटी विभाग की टीम ने लगभग 10 घंटे तक जांच की। यह कार्रवाई दोपहर 1 बजे शुरू होकर देर रात 10 बजे तक चली, जिसके बाद टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गई। जांच के दौरान अधिकारियों को मौके पर बड़ी मात्रा में ऐसा स्टॉक मिला, जिसका कोई विधिवत हिसाब प्रस्तुत नहीं किया गया था। टीम को बिना जीएसटी पंजीकरण के लेनदेन किए जाने के प्रमाण भी मिले। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि बिक्री के दौरान कर चोरी की आशंका के तहत कुछ धनराशि निजी खातों में ली जा रही थी। टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक दस्तावेज कब्जे में लिए जीएसटी विभाग के उपायुक्त जयंत सिंह ने बताया कि मौके से आवश्यक दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। संबंधित विक्रेता को नोटिस जारी कर स्टॉक, खरीद-फरोख्त, वार्षिक बिक्री और अन्य वित्तीय विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने यह भी बताया कि दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    385 रंगरूटों के सपनों को मिली उड़ान:नौ महीने की कठिन ट्रेनिंग के बाद रिक्रूट आरक्षी तैयार, पासिंग आउट परेड में दिखाया दम
    Next Article
    कानपुर के इलेक्ट्रिक बाजार में आग:5वें फ्लोर से बुजुर्ग को कंधे पर लाद कर उतारा, दमकल की 5 गाड़ियों ने 90 मिनट में काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment