Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में महिला आयोग की हुई समीक्षा बैठक:सुरक्षा-सशक्तिकरण पर रहा फोकस, AI और मानव तस्करी पर हुई चर्चा

    12 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के विकास भवन सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की समीक्षा बैठक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह बैठक अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन किया गया। कार्यक्रम में आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और चारू चौधरी सहित कई सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। जागरूकता सत्र में अहम विषयों पर दी गई जानकारी जागरूकता सत्र के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सुरक्षित व सकारात्मक उपयोग तथा मानव तस्करी की रोकथाम जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों और आमजन को इन मुद्दों पर सतर्क रहने और जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में जनपद स्तर पर महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की प्रगति, शिकायतों के निस्तारण, महिला सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की गई। आयोग की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। स्टॉल और लाभार्थी कार्यक्रमों का आयोजन इस अवसर पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को सम्मानित किया गया, जिससे योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं, जिससे कार्यक्रम व्यापक सहभागिता वाला रहा। महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर अध्यक्ष डॉ० बबीता सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए हर स्तर पर समन्वय के साथ लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में 24 लाख की हेरोइन जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार:दो बाइक और मोबाइल बरामद, आरोपियों की तलाशी 140 ग्राम अवैध हेरोइन मिली
    Next Article
    ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा...रिश्तेदार की ट्रैक्टर से दबकर मौत:अलीगढ़ के सांकरा गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान हादसा, तीन घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment