Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा...रिश्तेदार की ट्रैक्टर से दबकर मौत:अलीगढ़ के सांकरा गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान हादसा, तीन घायल

    10 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के सांकरा गंगा घाट पर शुक्रवार शाम मुंडन संस्कार के दौरान हुए एक हादसे में 55 वर्षीय रामवीर सिंह की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए। थाना दादों क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी देवकी देवी के 5 वर्षीय नाती गोपाल के मुंडन संस्कार के लिए रामवीर सिंह जिला कासगंज के नगला गढ़िया से आए थे। शुक्रवार को सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से गंगा घाट पहुंचे थे। चालक की मौके पर ही हुई मौत मुंडन संस्कार के बाद जब ट्रैक्टर घाट से ऊपर सड़क की ओर चढ़ रहा था, तभी अचानक उसका अगला हिस्सा ऊपर उठ गया। इससे घबराकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर कूद गया। इसी दौरान रामवीर सिंह ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच फंस गए, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हादसे में ट्रैक्टर पर सवार कृष्णपाल पुत्र राजपाल, रोहतास पुत्र किताब सिंह और भूरे पुत्र वासुदेव घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को तत्काल कस्बा सांकरा के एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। हालांकि, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस लौट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के बेटे अवधेश यादव सहित अन्य परिजन नगला गढ़िया से गंगा घाट पहुंच गए। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और तीन बेटे छोड़ गए हैं। कई वर्षों से पक्का घाट बनाने की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि सांकरा गंगा घाट पर पक्के घाट का निर्माण न होने के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। गंगा घाट पर्यटन सेवा समिति कई वर्षों से पक्का घाट बनाने की मांग कर रही है, लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का मानना है कि यदि पक्का घाट बना होता, तो संभवतः यह हादसा टाला जा सकता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में महिला आयोग की हुई समीक्षा बैठक:सुरक्षा-सशक्तिकरण पर रहा फोकस, AI और मानव तस्करी पर हुई चर्चा
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में आवारा कुत्तों की नसबंदी का अभियान शुरू:NGO की मदद से धर–पकड़, वैक्सीनेशन के बाद होगी ‘घर वापसी’

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment