Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में महिलाओं ने भरा जोश:DDU में स्कूटी रैली से “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के प्रति किया जागरूक

    4 hours ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए शुक्रवार को एक स्कूटी रैली निकाली गई। यूनिवर्सिटी के मेन गेट से रैली की शुरु होकर विभिन्न जगहों से होते हुए वापस वहीं जाकर समाप्त हुई। कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स, रिसर्चर, प्रोफेसर और अन्य लोग शामिल हुए। प्रतिभागियों ने अपनी स्कूटी और बाइक के साथ केसरिया साफा बांधकर रैली में हिस्सा लिया। सभी ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और जोशीले नारों ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और उमंग से भर दिया। इस दौरान “नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति”, “सशक्त नारी, समृद्ध भारत” जैसे नारों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। महिलाओं के हित में ऐतिहासिक कदम-कुलपति इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने का एक ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो. दिव्या रानी सिंह ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी दी गई रैली के दौरान प्रतिभागियों को “सपोर्ट नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के लिए हेल्पलाइन नंबर 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर अपना समर्थन दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी गई। यह अधिनियम भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और संरचनात्मक सुधार माना जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. अनुपमा कौशिक, डॉ. संध्या त्रिपाठी (महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी, गोरखपुर), डॉ. सुधा मोदी (वरिष्ठ समाजसेवी), डॉ. के. सुनीता, डॉ. सुषमा पांडेय, डॉ. सुषमा श्रीवास्तव, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, डॉ. सारिका जायसवाल, डॉ. अनीता सिंह और डॉ. स्नेहलता सिंह डॉ प्रियंका श्रीवास्तव की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। यह जागरूकता अभियान केवल एक रैली तक सीमित न रहकर एक व्यापक सामाजिक संदेश के रूप में उभरा, जिसने नारी सशक्तिकरण, समानता और लोकतांत्रिक भागीदारी के महत्व को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया। विश्वविद्यालय का यह प्रयास सामाजिक उत्तरदायित्व एवं प्रगतिशील सोच का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर नगर निगम में 10 नामित पार्षदों ने शपथ ली:जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ समारोह
    Next Article
    बरेली में हीमोफीलिया मरीजों ने उठाई आवाज:बेहतर इलाज के साथ सम्मानजनक जीवन की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment