Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में ट्रक ने छात्रों को कुचला:एक की मौत, दो घायल; संभल से लौट रहे थे नवोदय के छात्र

    1 hour ago

    2

    0

    ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में एक सड़क हादसे में नवोदय विद्यालय के तीन छात्र ट्रक की चपेट में आ गए। इस घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह घटना बादलपुर थाना क्षेत्र के धूम मानिकपुर में हुई। नवोदय विद्यालय के छात्र संभल में हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने अध्यापक के साथ वापस लौट रहे थे। वे रोडवेज बस से अंडरपास के पास उतरे और पैदल ही स्कूल की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य छात्र के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि तीसरे को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलते ही बादलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। हालांकि, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान 13 वर्षीय उमर के रूप में हुई है। वह जेवर का निवासी था और कक्षा आठवीं में पढ़ता था। पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध बेसमेंट खुदाई से मकान झुका:बरेली में तीन मंजिला इमारत में दरारें, प्रशासन ने खाली कराया लगाया भवन क्षतिग्रस्त का बोर्ड
    Next Article
    कैंट बोर्ड ने 10.64 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत किए:बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment