Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में मिट्‌टी में धंसी लाश मिली:इंसान का हाथ देखकर लोगों ने मचाया शोर, जानवरों ने नोच लिए हैं बाल

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में सूखे नाले की मिट्‌टी में धंसाई गई लाश मिली है। गुरुवार सुबह नाले की मिट्‌टी से एक हाथ बाहर आ गया था। जिसे देखकर टहलने आए आस-पास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकलवा रही है। वहीं घटनास्थल पर नोचे हुए बाल भी मिले हैं। लोगों का कहना है कि जानवरों ने बाल नोचे होंगे। देखिए घटनास्थल की तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… गुलरिहा क्षेत्र के जैनपुर ग्राम सभा टोला मसूदाबाद में गुरुवार सुबह सूखे चोरहिया नाले में मिट्‌टी के अंदर धंसा एक हाथ देखा गया। सुबह-सुबह आस-पास के लोग वहां टहलने आए थे। इंसान का हाथ देखकर वे पहले घबरा गए। इसके बाद शोर मचाने लगे। जिसके बाद 50 से अधिक लोग वहां जुट गए। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। मिट्‌टी हटाने के लिए मजदूरों को बुलाया जा रहा है। मिट्‌टी हटने के बाद ही पता चल पाएगा लाश किसकी है। खबर अभी अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खिलाड़ी की जीत पर अवैध हथियारों से फायरिंग का VIDEO:ढ़ोल-नगाड़ों के साथ तमंचे से की फायरिंग, अज्ञात सप्लायर की तलाश जारी
    Next Article
    रिटायर्ड RPF कर्मी को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा:अलीगढ़ में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment