Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खिलाड़ी की जीत पर अवैध हथियारों से फायरिंग का VIDEO:ढ़ोल-नगाड़ों के साथ तमंचे से की फायरिंग, अज्ञात सप्लायर की तलाश जारी

    1 hour ago

    1

    0

    शामली के लांक गांव में खिलाड़ी की जीत के जश्न के दौरान दो युवकों ने अवैध हथियारों से खुलेआम फायरिंग की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के लांक गांव की है। वायरल वीडियो में कुछ लोग ढोल-नगाड़ों के बीच खुशी मनाते और नाचते हुए दिख रहे हैं। इसी दौरान दो युवक तमंचे से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया गया है कि बुधवार को गांव का एक युवक वेटलिफ्टिंग में जीतकर लौटा था, जिसके स्वागत के लिए ढोल पार्टी का आयोजन किया गया था। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। किसी ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनपद में अवैध हथियारों की आपूर्ति पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी कई बार अवैध हथियारों से फायरिंग के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस अक्सर हथियार चलाने वालों को गिरफ्तार कर लेती है, लेकिन अवैध हथियारों के मुख्य सप्लायर का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने में अब तक विफल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे ने मां को ठहराया पिता की मौत का जिम्मेदार:हरदोई में मां समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
    Next Article
    गोरखपुर में मिट्‌टी में धंसी लाश मिली:इंसान का हाथ देखकर लोगों ने मचाया शोर, जानवरों ने नोच लिए हैं बाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment