Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 'नई उमंग' संस्था का पद ग्रहण:महिलाओं के विकास के लिए नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखा ‘नई उमंग अपनों के संग’ का तृतीय पद ग्रहण समारोह एक होटल में उत्साह के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई और आगे के कामों की दिशा तय की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रो. पूनम टंडन, विशिष्ट अतिथि पुष्पदंत जैन और रेनू कंदोई के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम रुंगटा द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद गणेश वंदना और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ, जिससे कार्यक्रम में धार्मिक माहौल बना। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बढ़ा उत्साह कार्यक्रम में स्वागत नृत्य और अन्य प्रस्तुतियां दी गईं। दीपा, रूबी और अन्नू ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों का उत्साह और आपसी सहयोग साफ दिखाई दिया। मुख्य अतिथि ने अध्यक्ष पूनम रुंगटा, सचिव रविता टिंबरेवाल, कोषाध्यक्ष सुनीता बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ममता बंका, उपाध्यक्ष सीमा संथोलिया सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। सभी पदाधिकारियों ने संस्था के नियमों के अनुसार काम करने और महिलाओं के हित में सक्रिय रहने का संकल्प लिया। महिलाओं के विकास के लिए काम करने की बात अध्यक्ष पूनम रुंगटा ने कहा कि आज महिलाएं घर और बाहर दोनों जिम्मेदारियां निभा रही हैं। ऐसे में संस्था उन्हें एक ऐसा मंच देने का काम कर रही है, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें, नई चीजें सीख सकें और आपस में जुड़कर आगे बढ़ सकें। उन्होंने महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्यक्रम चलाने की बात कही। आगे बढ़ने की दी सलाह मुख्य अतिथि प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि संस्था के जरिए महिलाएं अपनी शिक्षा और क्षमता का सही उपयोग कर रही हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। विशिष्ट अतिथि पुष्पदंत जैन और रेनू कंदोई ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ‘नई उमंग’ नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है और सभी सदस्यों को मिलकर इसे और आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सुनयना बंका और प्रिया अग्रवाल ने किया। अंत में सचिव रविता टिंबरेवाल ने सभी अतिथियों और सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में महाभिषेक में जुटे बड़ी संख्या में श्रद्धालु:रामकथा में हनुमान मिलन- लंका दहन प्रसंग पर कथा, कल होगा विशेष हरिनाम संकीर्तन
    Next Article
    लखनऊ महिला महाविद्यालय में पूर्व छात्राओं का मिलन समारोह:दशकों बाद लौटीं पुरानी यादें, 1967 बैच की छात्राएं भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment