Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में नलकूप कर्मचारियों की नहीं सुलझीं समस्याएं:DM को सौंपा ज्ञापन, बोले-किसानों पर भी पड़ रहा असर

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में नलकूप खंड प्रथम के कर्मचारियों की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं और अब तक उनका समाधान नहीं हो पाया है। इसे लेकर सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश ने सख्त रुख अपनाया है। संघ ने कहा है कि अगर 1 अप्रैल तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो 2 अप्रैल को मुख्य अभियन्ता (नलकूप पूर्व) अयोध्या को ज्ञापन दिया जाएगा। संघ के मंत्री दिनेश कुमार यादव ने DM को दिए ज्ञापन में बताया कि 19 मार्च को चौधरी चरण सिंह नलकूप निरीक्षण गृह में बैठक हुई थी। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पास किए गए थे। इसके बाद अधिशासी अभियन्ता को 23 मार्च तक समस्याएं हल करने का समय दिया गया, लेकिन तय समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ये हैं मुख्य समस्याएं किसानों पर भी असर संघ ने बताया कि पाइप लाइन, गुल लाइन और पंप हाउस की मरम्मत न होने से किसानों को समय पर सिंचाई नहीं मिल पा रही है। इससे खेती प्रभावित हो रही है और किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। संघ ने DM से सभी समस्याओं का जल्दी समाधान कराने की मांग की है। साथ ही कहा है कि अगर तय समय तक समाधान नहीं हुआ तो मजबूर होकर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं से दिल्ली को सीधी ट्रेन की मंजूरी:केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से मिली सौगात, जल्द शुरू होगा संचालन
    Next Article
    गाजीपुर के सिउरा में सामुदायिक शौचालय बदहाल:महिलाएं बोलीं- हमें समस्या होती है, 6 महीने में एक बार खुलता है शौचालय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment