Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कार्यक्रम:महिलाओं की 33% भागीदारी पर चर्चा, विकसित भारत में अहम बताया

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में महिलाओं को राजनीति में ज्यादा अवसर देने और नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गोरखपुर क्लब में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और कानून को सरल भाषा में समझाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह कानून महिलाओं को बराबरी का हक देने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण से महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें फैसले लेने में अहम भूमिका मिलेगी। महिलाओं का बढ़ेगा आत्मविश्वास महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस कानून से महिलाओं का आत्मविश्वास और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं जब जिम्मेदारी संभालती हैं तो उसे पूरी मेहनत और लगन से निभाती हैं, जिससे समाज और देश दोनों को फायदा होता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता ने कहा कि अभी देश की संसद में महिलाओं की भागीदारी करीब 15 प्रतिशत है, जबकि दुनिया का औसत लगभग 24 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि यह कानून लागू होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 33 प्रतिशत हो जाएगा। विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से देश को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में महिलाओं की भूमिका बहुत अहम होगी और यह कानून इसमें सहायक साबित होगा। कार्यक्रम में महानगर संयोजक राजेश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और सभी ने इस कानून को महिलाओं के लिए जरूरी और फायदेमंद बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में ग्राम चौपाल में उठी गांव की आवाज:डीएम ने पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
    Next Article
    बागपत कलेक्ट्रेट में लंगूर मटरू चर्चा का विषय:दो साल से लोगों के साथ रहा, किसी को नहीं पहुंचाता नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment