Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पार्किंग को लेकर चले ईंट-पत्थर; VIDEO:खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचकर तहरीर दी, जांच में जुटी पुलिस

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रेती इलाके में सोमवार को एक मामूली बात को लेकर बड़ा विवाद हो गया। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलने लगे। मौके पर वहां लोग इकट्ठा हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच केवल बहस हो रही थी। लेकिन धीरे-धीरे मामला बिगड़ता गया। गुस्से में आकर लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और फिर पथराव होने लगा। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग डर के कारण अपने घरों में छिप गए। इस झड़प में दोनों पक्ष के कई लोगों को चोटें आई हैं। पथराव के दौरान वहां खड़े कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के समय मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद संजय टिबरीवाल ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि- मेरी दुकान के आगे रवि वर्मा अपनी स्कूटी पार्क कर रहे थे। जब मेरे स्टाफ ने मना किया तो वो नहीं माने। मेरे स्टाफ ने उनकी स्कूटी को थोड़ा आगे खड़ा कर दिया जिसके बाद वो मुझसे और मेरे स्टाफ से हाथापाई करने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि लोग के इकट्ठा होने के बाद रवि वर्मा वहाँ से चले गए। लेकिन थोड़ी देर बाद वो अपने साथ में 5-6 लोगों को लेकर आए और ईंट पत्थर चलाने लगे। इस घटना में हमलोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष भी पुलिस में शिकायत करने की बात कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर देगी। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि दोबारा कोई विवाद न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेती इलाके में अक्सर पार्किंग को लेकर झगड़े होते रहते हैं। इसलिए प्रशासन को इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद रेप-मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई:कमिश्नर पेश हुए, अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:TET अनिवार्यता के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक, लोहा कारोबारी चौथी मंजिल से कूदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment