Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में प्रिंसिपल की गवाही पूरी:स्कूल के CCTV फुटेज की पुष्टि की, बच्ची से सिपाही ने रेप और हत्या की थी

    23 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर जिला अस्पताल से 10 साल की बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या मामले में सोमवार को पांचवी गवाह का क्रॉस एक्सामिनेशन पूरा हो चुका है। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो की अदालत में सरस्वती विद्या मंदिर चिउटहां, मानीराम की प्रिंसिपल गरिमा उपाध्याय से चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल ने जिरह पूरी की। प्रिंसिपल ने स्कूल में लगे CCTV फुटेज विवेचक को उपलब्ध कराई थी। जिसे अभियोजन ने कोर्ट में सबूत के रूप में साबित किया। अब 6 अक्टूबर को अन्य सबूतों पर सुनवाई होगी। मामले में अभियोजन की ओर से अब तक पांच गवाह पेश किए जा चुके हैं। बच्ची की बड़ी बहन सहित अन्य गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद चिउटहां स्थित विद्यालय की प्रधानाचार्या को सीसीटीवी फुटेज से जुड़े साक्ष्य के लिए न्यायालय में पेश किया गया था। पहले उनकी मुख्य परीक्षा हुई। इसके बाद फुटेज को सुरक्षित रखने वाले पेनड्राइव को प्रमाणित कराने के लिए उन्हें दोबारा बुलाया गया। सोमवार को बचाव पक्ष ने उनकी प्रति परीक्षा पूरी कर ली। जानिए क्या था पूरा मामला… 28 जुलाई की रात को जिला अस्पताल में भर्ती अपनी बड़ी बहन को खाना देने गई बच्ची अचानक गायब हो गई थी। परिजनों की तलाश में पता चला कि पुलिस की वर्दी पहने एक युवक उसे ले गया है। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ी, तो खुलासा हुआ कि डायल 112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव (निवासी गाजीपुर) ने बच्ची का अपहरण किया है। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने माना कि उसने रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी। 30 जुलाई को चिउटहा में रोहिन नदी के किनारे बच्ची की लाश मिली थी। इसके बाद आरोपी सिपाही को नौकरी से बर्खास्त कर जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में नशे की हालत में नाले में छिपा व्यक्ति:पैसे चोरी के आरोप के बाद भागा था, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा
    Next Article
    ‘हरियाली ही जीवन है’ समारोह:सरधना में पौधारोपण का संदेश दिया, मेधावी विद्यार्थियों को मिली साइकिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment