Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या:घर से 300 मीटर दूर मिला शव, बॉडी पर चाकू के कई निशान मिले; छह हमलावरों ने घरकर मारा

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले समाजसेवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब पांच बजे छह हमलावरों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। उन पर पहले चाकू से कई वार किये। इसके बाद ताबड़तोड़ कई गोलियों बरसाईं। हमले में सिर और सीने पर गंभीर घाव के निशान मिले हैं। वारदात घर से 300 मीटर की दूरी पर हुई। सुबह खेत जा रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने तत्काल उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सुरक्षा को ध्यान में रखकर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं। टीम ने मौके का मुआयना किया और मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी हैं। फिलहाल कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव का बताया जा रहा है। 2 तस्वीरें देखिए- अब मामला विस्तार से पढ़िए… चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में मंगलवार की सुबह गोलियों की आवाझ से इलाके में दहशत फैल गई। खेत में काम करने पहुंचे लोग मौके पर पहुंचे तो समाजसेवी को लहूलुहान पाया। मृतक की पहचान समाजसेवी राजकुमार चौहान के रूप में हुई है। ग्रामीण उन्हें नेता कहकर बुलाते थे। खेत में काम कर रहें लोगों ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने सुबह कई बार फायरिंग की। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले चाकू से कई वार किये। भतीजे नीरज चौहान ने बताया कि राजकुमार चौहान प्रतिदिन की तरह गांव की सड़क पर टहलने निकले थे। गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचे कि अचानक छह हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने राजकुमार पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिए। उनके सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई गोलियां मारी गईं। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे परिजन ग्रामीणों ने सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिवारवाले मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बाबा राघव दास (BRD) मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे हैं। पुलिस ने मौके से गोली के खोखे बरामद किए हैं। हत्या के पीछे के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच जारी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। राजकुमार के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जिससे स्थिति का पता चल सके। फिलहाल मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया - "राजकुमार चौहान की हत्या की जानकारी मिली है। पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पुलिस बंटवा रही सिलेंडर:धूप में लगी लंबी लाइन, कई एजेंसियां बंद; लोग बोले- गैस डिलेवरी के मैसेज आ रहे, लेकिन सिलेंडर नहीं
    Next Article
    ‘ऑस्कर के लिए कितनी शर्म की बात है’: मेमोरियम में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment