Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में PF-पेंशन की समस्याओं का होगा समाधान:EPFO लगाएगा ‘निधि आपके निकट’ कैम्प, बंद PF खातों पर दिया जाएगा खास ध्यान

    12 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से 27 अप्रैल 2026 को “निधि आपके निकट 2.0” के तहत कैम्प लगाया जाएगा। इस कैम्प में PF और पेंशन से जुड़े सभी काम एक ही जगह पर किए जाएंगे, जिससे लोगों को दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस अभियान के तहत गोरखपुर समेत कुल 12 जिले बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, बलिया और श्रावस्ती में एक ही दिन कैम्प लगाया जाएगा। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने जिले में ही सुविधा मिल सकेगी। बंद PF खातों पर चलेगा विशेष अभियान गोरखपुर में यह कैम्प EPFO के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित होगा। लोग सीधे वहां पहुंचकर अधिकारियों से मिल सकेंगे और अपनी समस्या का समाधान करा सकेंगे, जिससे समय की बचत होगी। इस बार कैम्प में लंबे समय से बंद पड़े PF खातों पर खास ध्यान दिया जाएगा। EPFO ने इसके लिए अलग से अभियान शुरू किया है, जिसमें ऐसे खातों को चिन्हित कर उनका निपटान किया जाएगा, ताकि लोगों को उनका जमा पैसा मिल सके। PF के सभी जरूरी काम होंगे आसान कैम्प में UAN एक्टिवेशन, आधार-पैन KYC अपडेट, PF निकालना (क्लेम), PF ट्रांसफर और बैलेंस चेक जैसे सभी काम मौके पर किए जाएंगे। जिन लोगों के काम लंबे समय से अटके हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। पेंशन लेने वाले लोगों के लिए कैम्प में अलग सुविधा रहेगी। यहां जीवन प्रमाण पत्र जमा करने, पेंशन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और जरूरी जानकारी देने का काम किया जाएगा, जिससे बुजुर्गों को राहत मिलेगी। रोजगार योजना की जानकारी और रजिस्ट्रेशन कैम्प में लोगों को रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। जो लोग इन योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं, उनका रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योजनाओं से जुड़ सकें। लोगों की सुविधा के लिए कैम्प में QR कोड की व्यवस्था की गई है। इससे कुछ जरूरी प्रक्रियाएं जल्दी पूरी हो सकेंगी और लोगों को कम परेशानी होगी। EPFO के क्षेत्रीय अधिकारी अनुनय श्रीवास्तव ने कहा कि 27 अप्रैल को लगने वाले इस कैम्प में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचें और अपने PF व पेंशन से जुड़े काम निपटाएं। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास है कि लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर सुविधा मिले। ये कागज साथ लाना जरूरी कैम्प में आने वाले लोग UAN नंबर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर जरूर साथ लेकर आएं। इससे उनका काम तुरंत और बिना किसी परेशानी के हो सकेगा। इस कैम्प का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोगों को अपने ही इलाके में ही सारी सुविधा मिल जाएगी और ज्यादातर समस्याओं का समाधान उसी दिन हो जाएगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्लॉक बैठक में 10 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी:राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर जनप्रतिनिधियों का सम्मान, विधायक रहे मौजूद
    Next Article
    चार थानों के इंस्पेक्टर, तीन चौकी प्रभारी लाइन हाजिर:संभल एसपी का बड़ा एक्शन; दो चौकी प्रभारी सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment