Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चार थानों के इंस्पेक्टर, तीन चौकी प्रभारी लाइन हाजिर:संभल एसपी का बड़ा एक्शन; दो चौकी प्रभारी सस्पेंड

    13 hours ago

    1

    0

    संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जनसुनवाई में लापरवाही और अन्य गंभीर आरोपों के चलते बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने चार थाना इंस्पेक्टर और तीन पुलिस चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अतिरिक्त, दो पुलिस चौकी प्रभारियों को निलंबित भी किया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को जिला मुख्यालय बहजोई में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद की गई। एसपी बिश्नोई ने जनसुनवाई में लापरवाही बरतने पर संभल कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया। गांव डारनी विवाद में लापरवाही के लिए थाना कुढ़ फतेहगढ़ प्रभारी लोकेंद्र त्यागी, साइबर क्राइम की शिकायतों में ढिलाई बरतने पर थाना साइबर क्राइम प्रभारी अमरीश कुमार और गांव सादात पाली में महिला कमलेश से मारपीट मामले में कार्रवाई न करने पर थाना बहजोई प्रभारी अजीत कुमार को भी लाइन हाजिर किया गया है। जनसुनवाई में लापरवाही के आरोप में चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के तीन पुलिस चौकी प्रभारियों को भी लाइन हाजिर किया गया है। इनमें पुलिस चौकी मंडी समिति प्रभारी दुष्यंत गोस्वामी, पुलिस चौकी सीताआश्रम प्रभारी शिवाजी पुंडीर और पुलिस चौकी बरई प्रभारी अमरपाल सिंह शामिल हैं। थाना चंदौसी प्रभारी अनुज तोमर को इन तीनों चौकी प्रभारियों को तत्काल पुलिस लाइन भेजने के निर्देश दिए गए हैं। दो पुलिस चौकी प्रभारियों को निलंबित भी किया गया है। संभल कोतवाली क्षेत्र की नूरियों सराय पुलिस चौकी के प्रभारी अनुज आर्य पर एक बाइक के कागजात न मिलने पर 80,000 रुपये लेने का गंभीर आरोप था, जिसकी जांच के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, थाना बहजोई की पाठकपुर पुलिस चौकी प्रभारी आकाश को गांव सादातबाड़ी में कमलेश नामक महिला से मारपीट के मामले में कार्रवाई न करने पर निलंबित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में PF-पेंशन की समस्याओं का होगा समाधान:EPFO लगाएगा ‘निधि आपके निकट’ कैम्प, बंद PF खातों पर दिया जाएगा खास ध्यान
    Next Article
    मिर्जापुर में 24 लाख की हेरोइन जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार:दो बाइक और मोबाइल बरामद, आरोपियों की तलाशी 140 ग्राम अवैध हेरोइन मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment