Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रोडवेज बस की टक्कर से एक की मौत:कौड़ीराम बाईपास पर हादसा, जिला अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के कौड़ीराम स्थित फोरलेन बाईपास पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में 59 वर्षीय जयशंकर मिश्रा की मृत्यु हो गई। वह गगहा थाना क्षेत्र के सोहगौरा निवासी ओंकार मिश्रा के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, जयशंकर मिश्रा बाईपास से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल जयशंकर मिश्रा को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही जयशंकर मिश्रा ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जो उनकी मौत का कारण बनीं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दहेज के लिए छीनी तीन नवजात की जिंदगियां:पीड़िता बोली-ससुरालिए करते हैं बुलेट और 5 लाख की मांग, जबरन कराया गर्भपात
    Next Article
    न बड़े साहब के सस्पेंस में मजा, न म्यूजिक रहा कमाल… कैसे चाहकर भी सीक्वल में Dhurandhar जैसा जादू नहीं चला पाए आदित्य धर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment