Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में राफेल से उड़ेगा होली का रंग:फ्रूट फ्लेवर और हर्बल कलर की बढ़ी डिमांड

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में होली के करीब आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पांडेयहाता और साहबगंज के थोक व फुटकर बाजारों में अभी से अच्छी चहल-पहल देखने को मिल रही है। दुकानों पर रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी, टोपी, मुखौटा और टी-शर्ट की बिक्री तेज हो गई है। इस बार बाजार की सबसे खास बात बच्चों के बीच रॉकेट और राफेल फाइटर जेट डिजाइन की पिचकारियों का बढ़ता क्रेज है, जो बाजार का मुख्य आकर्षण बना हुआ है। इसके साथ ही हर साल की तरह इस बार भी हर्बल रंग और गुलाल की मांग बनी हुई है। होली बाजार में इस बार बच्चों की पसंद सबसे बड़ा ट्रेंड बनकर सामने आई है। रॉकेट और राफेल डिजाइन की पिचकारियां बच्चों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि बच्चे दुकान पर पहुंचते ही सबसे पहले इन्हीं पिचकारियों के बारे में पूछ रहे हैं। आकर्षक डिजाइन और मजबूत बनावट के कारण इनकी बिक्री लगातार बढ़ रही है, जिससे बाजार की रौनक और बढ़ गई है। ड्रैगन, टैंक और कार्टून डिजाइन भी पसंद रॉकेट और राफेल के अलावा ड्रैगन, सैनिक बंदूक, टैंक और कार्टून डिजाइन की पिचकारियां भी बच्चों के बीच लोकप्रिय हैं। वहीं त्रिशूल, डमरू और धार्मिक प्रतीकों की पिचकारियां युवाओं और बड़ों को आकर्षित कर रही हैं। पांडेयहाता के विक्रेता पवन कुमार ने बताया कि रॉकेट और राफेल पिचकारी की मांग लगातार बढ़ रही है और रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक इन्हें खरीद रहे हैं। आकर्षक डिजाइन और मजबूत बनावट की वजह से इनकी बिक्री में तेजी आई है। जानें पिचकारियों का रेट…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिब्रूगढ़ राजधानी से 70 लाख की सुपाड़ी जब्त:कानपुर में 12 हजार किलोग्राम सुपाड़ी पकड़ी, पार्सलयान से 206 बोरियां जब्त
    Next Article
    यौन उत्पीड़न मामले में फंसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे इलाहाबाद हाई कोर्ट, दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment