Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रेलवे ने जब्त की हजारों बोतल अवैध पानी:गाजीपुर, वाराणसी और गोंडा में भी चला अभियान

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर समेत पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को साफ-सुथरा खाना और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रेलवे प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में अप्रैल महीने में विशेष अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में अवैध पानी की बोतलें और अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। गोरखपुर स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई 07 से 14 अप्रैल 2026 के बीच गोरखपुर जंक्शन पर चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न ट्रेनों जैसे 15077 और 14673 में जांच की गई। इस दौरान कुल 4877 अवैध पानी की बोतलें और कोल्ड ड्रिंक्स जब्त किए गए। जब्त सामान को आगे की कार्रवाई के लिए लास्ट प्रॉपर्टी ऑफिस (LPO) भेज दिया गया है। ट्रेनों में भी पकड़े गए वेंडर 14 अप्रैल को ट्रेन संख्या 14006 आनन्द विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस में 144 अवैध पानी की बोतलें पकड़ी गईं। वहीं, 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक अनधिकृत वेंडर को भी पकड़ा गया। इसके अलावा, 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में बलिया-छपरा के बीच 6 लोग बिना अनुमति यात्रा करते हुए मिले। इन सभी का टिकट बनाकर रेलवे ने 4910 रुपये का राजस्व वसूला। अन्य स्टेशनों पर भी कार्रवाई गाजीपुर सिटी और वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशनों पर भी अभियान चलाया गया, जहां 3-3 अवैध वेंडरों को पकड़ा गया और रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिया गया। वहीं देवरिया सदर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 19091 के पेंट्रीकार में जांच के दौरान 203 अवैध पानी की बोतलें बरामद हुईं, जिन्हें जब्त कर लिया गया। गोंडा में भी चला विशेष अभियान गोंडा जंक्शन पर 1 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चले अभियान में 942 अवैध पानी की बोतलें जब्त की गईं और 5 अवैध वेंडरों को पकड़ा गया। इन सभी को रेलवे सुरक्षा बल के हवाले किया गया और जब्त सामान LPO भेज दिया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए जारी रहेगा अभियान रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य ट्रेनों और स्टेशनों पर अवैध बिक्री पर रोक लगाना और यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दिनदहाड़े युवक को अगवा किया:8 घंटे बंधक बनाकर पीटा, पुलिस बोली- लेनदेन का विवाद है
    Next Article
    राजघाट पुल मर्रमत के बाद मिला जाम से निजात:लोग बोले- पहले लगता था 1 घंटा, अब 5 मिनट में तय हो रही वही दूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment