Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजघाट पुल मर्रमत के बाद मिला जाम से निजात:लोग बोले- पहले लगता था 1 घंटा, अब 5 मिनट में तय हो रही वही दूरी

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में यातायात व्यवस्था को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। राजघाट पुल की मरम्मत का काम तय समय से पहले पूरा कर लिया गया है और सोमवार से इसे सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। पुल के चालू होने से खासतौर पर नौसड़ और ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में लगने वाले लंबे जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले जाम में गाड़ियां रेंगते हुए 5 मिनट की जगह 1 घंटा लगता था। अभी मर्रमत के बाद ते दूरी 3-5 मिनट में पूरी हो जा रही है। अब लखनऊ और वाराणसी की तरफ से आने वाले भारी वाहन भी बिना किसी परेशानी के शहर में प्रवेश कर सकेंगे। दरअसल, पुल बंद होने के कारण भारी वाहनों को डायवर्जन के जरिए करीब 22 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। इससे समय और ईंधन दोनों की खपत बढ़ रही थी। इसी वजह से रोडवेज ने यात्रियों पर बोझ डालते हुए बस किराए में 35 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी थी। अब पुल खुलने के बाद उम्मीद है कि यात्रियों को भी जल्द राहत मिल सकती है। दैनिक भास्कर से बात करते हुए सत्यम ने बताया कि मैं गोरखपुर का रहने वाला हूँ इधर 10-15 दिनों से इस रूट पर आना जाना काफी हुआ था। तेज धूप और लंबे जाम से परेशान होना पड़ता था। लेकिन मरम्मत के बाद काफी राहत मिल रही है। वही ई रिक्शा चालक विवेक ने बताया कि इसी रूट पर नौसड़ से पैडलेगंज पहुंचने में 1 घंटे से अधिक का समय लग जाता था। लेकिन अब वही दूरी मरम्मत पूरा होने के बाद 5 मिनट में पूरी हो जाती है। सिक्स लेन बन जाएगा तो ये समय और भी घट जाएगा। अब गोरखनाथ पुल का होगा मर्रमत लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 20 अप्रैल तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन एक्सपेंशन ज्वाइंट का काम एक सप्ताह पहले ही पूरा कर लिया गया। विभाग के जूनियर इंजीनियर नागेंद्र मणि गुप्ता के अनुसार, पुल अब पूरी तरह से वाहनों के आवागमन के लिए सुरक्षित है। हालांकि, पुल के नीचे आई दरारों और कुछ अन्य छोटे मरम्मत कार्य अभी भी जारी रहेंगे, लेकिन इससे यातायात प्रभावित नहीं होगा। 6 लेन और देवरिया 4 लेन का काम तेज हुआ ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक बन रहे सिक्सलेन फ्लाईओवर के निर्माण में भी अब तेजी आने की उम्मीद है। पहले डायवर्जन के कारण बाघागाड़ा और देवरिया बाईपास मोड़ पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था, जिससे निर्माण कार्य धीमा पड़ गया था। अब ट्रैफिक सामान्य होने के बाद फ्लाईओवर का काम तेजी से पूरा किया जा सकेगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने गोरखनाथ क्षेत्र के पुराने पुल की मरम्मत की भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग ने पुल को एक महीने तक पूरी तरह बंद करने की अनुमति मांगी है। अनुमति मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान दोनों ओर का ट्रैफिक नए पुल से डायवर्ट किया जाएगा और जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। अगले दो-तीन दिनों में इस काम के शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में रेलवे ने जब्त की हजारों बोतल अवैध पानी:गाजीपुर, वाराणसी और गोंडा में भी चला अभियान
    Next Article
    एक्स-रे फिल्म चाहिए तो पहले दीजिए 100 रुपये:वाराणसी के पं. दीनदयाल अस्पताल में रुपये न देने पर नहीं मिलेगा फिल्म, अधीक्षक बोले- करेंगे कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment