Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रविवार को बड़े स्तर पर होगी बिजली कटौती:कई इलाकों में अलग-अलग समय पर शटडाउन, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और विद्युत लाइनों के अनुरक्षण कार्य के चलते रविवार को कई इलाकों में तय समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों पर शटडाउन का समय निर्धारित किया है। विद्युत विभाग के अनुसार यह कार्य पूर्व निर्धारित योजना के तहत किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में बिजली आपूर्ति और बेहतर हो सके। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय से पहले जरूरी कार्य निपटा लें और सहयोग करें। इंडस्ट्रियल स्टेट, विकास नगर व राप्तीनगर क्षेत्र में दोपहर तक कटौती विद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल स्टेट के 11 केवी पश्चिमी जनप्रिय फीडर, विकास नगर उपकेंद्र के 11 केवी हेचरी और विस्तार नगर फीडर, तथा राप्तीनगर उपकेंद्र के 11 केवी मोती पोखरा, फेस तीन और बशारतपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण के साथ लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। टाउनहॉल उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक शटडाउन टाउनहॉल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान 33 केवी और 11 केवी लाइनों का अनुरक्षण और जरूरी मरम्मत कार्य किया जाएगा। प्रमुख चौराहों के आसपास के इलाके होंगे प्रभावित इस शटडाउन का असर विकास भवन, छात्रसंघ चौराहा, फ़िराक चौराहा और कचहरी चौराहा के आसपास के क्षेत्रों में पड़ेगा, जहां चार घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में बाइक डिवाइडर से टकराई:उपैड़ा फ्लाईओवर पर व्यक्ति की मौत, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
    Next Article
    IPL में चेन्नई ने दिल्ली को 213 का टारगेट दिया:राहुल 18 रन बनाकर आउट, खलील ने कैच कराया; DC की फिफ्टी पूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment