Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सुबह से हो रही तेज धूप:दोपहर में बढ़ेगी तपिश, धूल भरी हवाओं से परेशानी के संकेत

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ गर्मी का असर महसूस होने लगा है। सुबह के समय ही धूप चुभने लगी है और बाहर निकलने पर लोगों को आंखों व चेहरे में हल्की जलन का एहसास हो रहा है। इसके साथ ही चल रही धूल भरी हवाएं भी असहजता बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, धूप और तेज होगी। दोपहर तक अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे गर्मी ज्यादा महसूस होगी और बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। धूल भरी हवाओं से बढ़ सकती हैं दिक्कतें दिन में तेज धूप के साथ धूल भरी हवाएं जारी रहने की संभावना है। इससे आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी बढ़ सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम पूरी तरह साफ और सूखा बना रहेगा। अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में 42 डिग्री पार के आसार मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। इसके साथ ही लू चलने की स्थिति भी बन सकती है, जिससे दोपहर का समय और ज्यादा कठिन हो जाएगा। फिलहाल सुबह और शाम के समय हल्की राहत बनी हुई है, लेकिन दिन में गर्मी लगातार बढ़ रही है। लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर में धूप से बचें, सिर ढककर निकलें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में काऊ मिल्क प्लांट का संचालन करेगी मदर डेयरी:30 अप्रैल तक होगी टेस्टिंग, DM-SP ने किया निरीक्षण
    Next Article
    अलीगढ़ में UPPCL चेयरमैन समेत 9 अफसरों को नोटिस:बिल जमा करने के बाद भी नहीं जोड़ी बिजली, CJM कोर्ट ने किया तलब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment