Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सुबह से तेज धूप ने बढ़ाई उमस:दिन में गर्मी से बेहाल लोग, 17 अप्रैल तक 40°C के पार जाएगा तापमान

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण गर्मी और उमस काफी बढ़ गई है। सुबह से ही लोग धूप से बचने के लिए दुपट्टा, गमछा और सिर ढककर घर से बाहर निकलते नजर आए। खासकर स्कूली बच्चे और काम पर जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को भी पूरे दिन चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। तापमान लगातार बढ़ने से दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा देखने को मिला। अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा था। हालांकि शाम के समय हल्की राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यानी गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है। सोमवार को ह्यूमिडिटी के स्तर में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम आर्द्रता 64 प्रतिशत और न्यूनतम 12 प्रतिशत दर्ज की गई। कम नमी के कारण गर्म हवाओं का असर ज्यादा महसूस हुआ, जिससे लोगों को लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा। पूरे दिन आसमान साफ रहने की वजह से धूप और तेज महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, जिससे आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। डॉक्टरों ने भी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि दोपहर के समय बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और धूप से बचने के लिए जरूरी उपाय अपनाएं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ई-रिक्शा से सफर के दौरान बुजुर्ग की चेन चोरी:साथ में बैठी महिलाओं पर आरोप, लखनऊ में मुकदमा दर्ज
    Next Article
    लखनऊ में 13 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप:पार्टनरशिप के नाम पर लिया पैसा, वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment