Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 13 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप:पार्टनरशिप के नाम पर लिया पैसा, वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमती नगर में दंपती सहित चार लोगों ने एक युवक कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 13 करोड़ रुपए ठग लिए। पीड़ितने पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) से शिकायत कर पड़ोस में रहने वाले दंपती समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। डीसीपी के निर्देश पर गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि मारुत सुत तिवारी और उनकी पत्नी आनन्दिता तिवारी ने खुद को निजी कंपनी का डायरेक्टर बताते हुए उन्हें बिजनेस में 50% पार्टनर बनाने का लालच दिया। लाइसेंस ट्रांसफर और डिस्ट्रीब्यूशनशिप दिलाने के नाम पर 2022 से 2024 के बीच उनसे और उनके परिजनों से 13 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम ले ली गई। फर्जी एग्रीमेंट और चेक देकर टालते रहे आरोप है कि रकम के एवज में आरोपियों ने कई चेक दिए और एक एग्रीमेंट भी कराया, जिसमें फर्जी तरीके से 40 लाख रुपए आरटीजीएस से देने की बात दर्ज की गई, जबकि पीड़ित के खाते में कोई पैसा नहीं आया। बैंक स्टेटमेंट से इसकी पुष्टि होने का दावा किया गया है। रिटायर्ड अधिकारी पिता को भी बनाया शिकार पीड़ित ने बताया कि उसके पिता, जो सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी हैं, को भी कंपनी में चेयरमैन बनाने का झांसा देकर करीब 2.58 करोड़ रुपए ट्रांसफर करा लिए गए। इसके अलावा एफडी तुड़वाकर और अन्य माध्यमों से भी लाखों रुपए लिए गए, जिन्हें वापस नहीं किया गया। समझौता कर भी नहीं लौटाए पैसे 25 अक्टूबर 2025 को लिखित समझौते में आरोपियों ने 30 नवंबर 2025 तक पूरी रकम लौटाने का वादा किया, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी एक रुपया वापस नहीं किया गया। पीड़ित का आरोप है कि 16 नवंबर 2025 को सतरिख चौराहे के पास आरोपियों ने साथियों के साथ गाड़ी रोककर धमकी दी कि सिर्फ 10 लाख रुपए लौटाएंगे, बाकी रकम भूल जाओ। विरोध करने पर जान से मारने और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने मारुत सुत तिवारी, आनन्दिता तिवारी, विजय कोहली और रश्मि कोहली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सुबह से तेज धूप ने बढ़ाई उमस:दिन में गर्मी से बेहाल लोग, 17 अप्रैल तक 40°C के पार जाएगा तापमान
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 14 अप्रैल - आपके काम की खबर:आंबेडकर जयंती पर शहरभर में कार्यक्रम, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश भी देंगे श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment