Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सगाई टूटी, दूल्हा फरार:प्रेमिका ने 6 साल के रिश्ते और गर्भपात का खुलासा किया

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के पीपीगंज में एक शादी की सगाई उस समय टूट गई जब दूल्हा समारोह में नहीं पहुंचा। बाद में दूल्हे की प्रेमिका ने फोन पर खुलासा किया कि उसका दूल्हे से 6 साल से संबंध है और वह तीन बार गर्भपात करा चुकी है। दोनों पक्षों में घंटों बातचीत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, लेकिन दूल्हा और उसके परिजन फरार हो गए। शादी 5 मई को होनी थी, जिसके लिए पीपीगंज के एमएल पैलेस में सगाई तय थी। दुल्हन की दादी ने इस शादी के लिए अपनी पेंशन से कर्ज लिया था। जब दूल्हा समारोह में नहीं पहुंचा और उसके पिता ने फोन नहीं उठाया, तो दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को फोन किया। फोन का जवाब उसकी प्रेमिका ने दिया, जो उसी ग्रामसभा के दूसरे मोहल्ले की रहने वाली है। प्रेमिका ने रोते हुए बताया कि उसका सौरभ चौहान से 6 साल से संबंध है और वह तीन बार दवा देकर गर्भपात करा चुकी है। उसने लड़की वालों को तमाम फोटो, वीडियो और सबूत भेजते हुए लड़के से शादी न करने की गुहार लगाई। प्रेमिका ने यह भी बताया कि उसने सुबह ही दूल्हे का फोन छीन लिया था। बाद में दूल्हे के भाई और बहन ने उससे फोन वापस ले लिया, लेकिन सिम कार्ड प्रेमिका ने अपने पास रख लिया। दूल्हे के पिता से संपर्क करने पर उन्होंने पहले घटना से इनकार करते हुए मौके पर परिजनों के साथ मैरेज हाल में पहुंचे हालांकि, जब सबूत पेश किए गए, तो दूल्हे ने सब कुछ कबूल कर लिया। बातचीत के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और सभी संबंधित पक्षों को थाने बुलाया। हालांकि,थाने जाने से पूर्व ही दूल्हा, उसके परिजन और कुछ परिचित वहां से फरार हो गए। दुल्हन पक्ष का कुल 4,45,500 रुपये का खर्च हुआ था, जिसमें 3 लाख रुपये नकद दिए जा चुके थे। पुलिस ने दूल्हे के फरार होने के बाद थाने पहुंचे उसके कथित बहनोई और दो दोस्तों को थाने में बिठाया है। दूल्हे को बुलाया जा रहा है, लेकिन वह समाचार लिखे जाने तक नहीं पहुंचा। आहत लड़की वालों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद रमेश अवस्थी ने उड्डयन मंत्री से मिले:कानपुर से दिल्ली के लिये एक नई फ्लाइट और अहमदाबाद, कोलकता, पुणे के लिये सीधे उड़ान की डिमांड
    Next Article
    प्रयागराज में 25 लाख के 125 मोबाइल बरामद:पुलिस ने सर्विलांस, SOG और CEIR पोर्टल से ट्रेस किए, अभियान जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment