Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सहेली के साथ भागी 9वीं की छात्रा:फोन कर भाभी से बोली- मम्मी से कहना हमें ढूंढें मत, वापस नहीं आऊंगी

    7 hours ago

    3

    0

    गोरखपुर की एक नाबलिग लड़की का अपनी सहेली के साथ भागने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक दोनों की दोस्ती NCC कैंप के दौरान हुई थी, 25 नवंबर से दोनों अपने घर से लापता हैं। लड़की ने अपनी भाभी को कॉल करके बोला कि मम्मी को बोल देना मुझे खोजने की कोशिश न करें, मैं वापस नहीं आऊंगी। उसके बाद से ही फोन बंद आ रहा है। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा है। जिससे परिवार परेशान हैं। मामले में तिवारीपुर थाने में लड़की की मां ने तहरीर दी। जिसके बाद FIR दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों के फोन नंबर को ट्रैस करने की कोशिश की जा रही है। जानिए पूरा मामला… तिवारी पुर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की की मां ने गुरुवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 साल की बेटी रोज की तरह 25 नवंबर की सुबह 7 बजे स्कूल के लिए निकली थी। दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने मोहल्ले और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 26 नवंबर की शाम करीब 4 बजे लड़की ने भाभी को कॉल किया और बोली कि मम्मी से कहना हमें खोजे नहीं, हम वापस नहीं आएंगे। तबसे ही उसका फोन बंद आ रहा है। मां का रो- रोकर बुरा हाल बेटी की यह बात सुनकर मां का रो- रोकर बुरा हाल है। साथ उसके साथ कुछ बुरा न हो जाए इसकी चिंता सता रही है। परिवार हर जगह पता लगाने की कोशिश में लगा है। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। NCC कैंप में हुई थी दोस्ती, सहेली भी घर से गायब परिजनों ने जब अपने स्तर से पता लगाया तो जानकारी मिली कि सिद्धार्थनगर जिले की रहने वाली उसकी सहेली भी उसी दिन से गायब है। दोनों NCC करती हैं और वहीं दोनों की दोस्ती हुई थी। सहेली के पिता ने भी परिजनों को बताया कि उनकी बेटी भी लापता हुई। दोनों किशोरियों के पास मोबाइल फोन हैं, जो फिलहाल बंद बताए जा रहे हैं। मां बोली- घर में किसी से कोई विवाद नहीं था पीड़ित मां का कहना है कि घर में किसी तरह का कोई झगड़ा या ऐसी बात नहीं हुई थी, जिससे नाराज होकर बेटी घर छोड़े। वह काफी समझदार और शांत स्वभाव की है, ऐसे में दोनों के अचानक गायब होने से परिवार बेहद परेशान और डरा हुआ है। पुलिस सर्विलांस के जरिए कर रही तलाश तिवारीपुर थाना प्रभारी चन्देल ने बताया कि तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर लिया गया है। दोनों किशोरियों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर बने IPS किरण एस:पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल का हुआ तबादला, केरल के रहने वाले हैं किरण एस
    Next Article
    बृजभूषण बोले- कांग्रेस ने संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया:बहराइच में कहा- आपातकाल में लाखों लोग जेल भेजे गए, न को बताया राजनीतिक मजबूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment