Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण सम्पन्न:प्रतिभागियों को मिली आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग, अनुशासन और सेवा भावना का विकास

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के अयोध्या दास स्काउट कुटीर में आयोजित पंचदिवसीय तृतीय सोपान स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर स्वच्छता संकल्प के साथ सम्पन्न हो गया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को अनुशासन, नेतृत्व, टीमवर्क, स्वावलंबन और आपदा प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि और पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण को बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और समाज सेवा के लिए महत्वपूर्ण बताया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला मुख्यायुक्त रामजन्म सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण बच्चों को अनुशासन के साथ-साथ विपरीत परिस्थितियों में अनुकूल रहने का साहस देता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है और अब उन्हें समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करना चाहिए। स्काउटिंग-गाइडिंग नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ नैतिक मूल्यों का समावेश करता है, जिससे बच्चों में सकारात्मक व्यवहारिक परिवर्तन देखने को मिलता है। व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत नींव है पहला पड़ाव जिला सचिव रंजना राय ने कहा कि जीवन का पहला पड़ाव आगे बढ़ने का मजबूत आधार बनता है और इसी से व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि शिविर में सीखी गई बातें प्रतिभागियों के जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होंगी और उन्हें बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा देंगी। कैम्प के लीडर ऑफ द कोर्स अजय गुप्ता बजरंगी, असिस्टेंट लीडर ट्रेनर ने कहा कि इस प्रकार के शिविर लोगों में जीवन जीने की कला सिखाने के साथ सेवा भावना को मजबूत करते हैं। स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के बाद छात्र प्राकृतिक आपदाओं में धैर्य और साहस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार रहते हैं और जरूरतमंदों की मदद करने की भावना विकसित होती है। व्यावहारिक प्रशिक्षण से बढ़ा आत्मविश्वास शिविर के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को टेंट बनाना, बिना बर्तन के भोजन तैयार करना, गांठ बांधना, प्राथमिक उपचार के तहत पट्टी बांधना तथा प्राकृतिक आपदा के समय धैर्य और संयम के साथ कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में स्वावलंबन, सहयोग और टीमवर्क की भावना विकसित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया। पूरे शिविर के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और ऊर्जा का माहौल रहा। ध्वज अवतरण और राष्ट्रगान के साथ समापन अंत में ध्वज अवतरण और राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षिका गौरी गुप्ता ने किया। शिविर को सफल बनाने में जिला सचिव रंजना राय, स्काउट मास्टर तेज प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और प्रशिक्षक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली कैंट में 'प्लास्टिक दानव' ने दी चेतावनी:सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ें, सीईओ डॉ. तनु जैन की मौजूदगी में सदर बाजार में रैली
    Next Article
    महोबा में चालान से नाराज ट्रक मालिक का आत्महत्या प्रयास:एआरटीओ कार्यालय में खुद पर पेट्रोल छिड़का, वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment