Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ सपा का हल्ला बोल:शब्बीर बोले- खुनचुसवा मीटर है, काजल बोलीं- 1 पंखा चलाने पर आ रहा 5 हजार बिल

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार और बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैनर और पोस्टर लेकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ आवाज उठाई। सपा ने इन मीटरों को “खूनचुसवा मीटर” नाम दिया है और आरोप लगाया कि इससे आम जनता का आर्थिक शोषण हो रहा है। ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध शब्बीर कुरैशी ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली विभाग और निजी कंपनियों की मिलीभगत से “स्मार्ट मीटर घोटाला” चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो सपा बड़ा आंदोलन करेगी। नेताओं के आरोप इस दौरान सपा नेता कालज निषाद ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और बिजली विभाग पर हमला बोलते हुए कहा कि- “ये स्मार्ट मीटर सरकार धोखे से लगवा दे रही है। स्मार्ट मीटर में बहुत धोखाधड़ी हो रही है सुनने में आ रहा है कि एक पंखा एक लाइट चलाने पर 5000 से ऊपर महीने का बिल आ रहा है। पूरे यूपी में लोग स्मार्ट मीटर से त्राहिमाम हो गए हैं।” उन्होंने मांग की कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाकर फिर से पोस्टपेड मीटर लगाए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। बिजली बिल बढ़ने का आरोप सपा नेताओं का कहना है कि जिन घरों में पहले 1000 रुपये का बिजली बिल आता था, अब वही बढ़कर 5000 रुपये तक पहुंच गया है। गोरखपुर में अब तक 2 से 2.5 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। कानून उल्लंघन का आरोप पार्टी ने सरकार के इस फैसले को विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का उल्लंघन बताया है। नेताओं का आरोप है कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के पोस्टपेड कनेक्शन को जबरन प्रीपेड में बदला जा रहा है, जो “डिजिटल शोषण” है। अन्य गंभीर आरोप CBI जांच की मांग पार्टी ने पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की है। साथ ही, जबरन प्रीपेड मीटर लगाने के फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग भी की गई है। सपा नेता बोले- इससे बड़ा आदोंलन होगा शब्बीर कुरैशी ने कहा कि “समाजवादी पार्टी जनता की आवाज है हम बिजली विभाग की इस 'डिजिटल डकैती' को और अधिक बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि सरकार ने इस पर त्वरित कार्रवाई नहीं की, तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर जन-आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनूपशहर सीट पर भाजपा की पहली पसंद संजय शर्मा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार शांतिस्वरुप शर्मा, बसपा से रामेश्वर लोधी; विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    निगोहां में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग:55 लाख का सामान जलकर राख, दमकल की 2 गाड़ियों ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment