Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सपा नेताओं ने DM को दिया ज्ञापन:अस्पताल में संदिग्ध मौत का किया विरोध, जांच- मुआवजे की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में अभिषेक मद्धेशिया की अस्पताल में हुई संदिग्ध मौत को लेकर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी और पूर्वांचल व्यापारी सेना के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि करीब तीन दिन पहले अभिषेक मद्धेशिया की आनन्दलोक अस्पताल में सुबह लगभग 5 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इलाज के दौरान बड़ी चूक हुई, जिसकी वजह से अभिषेक की जान चली गई। परिजनों के मुताबिक रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि मृतक के पेट में तीन गाज स्पंज छोड़ दिए गए थे, जो इलाज में गंभीर गलती को दर्शाता है। निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग सपा और व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी से मांग की कि मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष और गहराई से जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि अगर जांच में अस्पताल या किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जरूरी है, ताकि आगे किसी और मरीज के साथ ऐसी घटना न हो। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि मृतक के परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि उन्हें इस कठिन समय में सहारा मिल सके। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग रखी गई, जिससे परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके। कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद ज्ञापन देने के दौरान अमर अग्रहरि, अफताब अहमद, रवि जायसवाल, संदीप वर्मा, मंटु गुप्ता, विजेन्द्र जायसवाल, गंगेश्वर गुप्ता, अनूप ईश्वर, रविन्द अग्रहरि, इमरान खान, गतीश दूबे, घमेन्द्र यादव, अखिलेश यादव, आकाश रावत और आयुष यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ डीएम ने फीस वृद्धि पर दिए सख्त निर्देश:मनमानी फीस रोकने और शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
    Next Article
    श्रावस्ती डीएम-एसपी ने गैस एजेंसी का किया निरीक्षण:समय पर रिफिल, पारदर्शी वितरण के दिए निर्देश; अवैध वसूली पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment