Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा का होगा विस्तार, बसेगा ग्रेटर आगरा:CM योगी 7 अप्रैल को करेंगे योजना का शिलान्यास, कल समीक्षा करेंगे प्रभारी मंत्री

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा का विस्तार होने जा रहा है। एक्सप्रेसवे किनारे ग्रेटर आगरा बसने जा रहा है। 449.65 हेक्टेयर में मूर्त रूप लेने वाली इस योजना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अप्रैल को शिलान्यास करेंगे। प्रस्तावित योजना की समीक्षा के लिए प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह 5 अप्रैल को आगरा आ रहे हैं। वे अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना और सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी 7 अप्रैल को लखनऊ से आगरा आएंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से एक्सप्रेसवे किनारे स्थित रहनकलां-रायपुर जाएंगे। यहां वे ग्रेटर आगरा की नींव रखेंगे। इससे पहले यूपी के पयर्टन एवं संस्कृति मंत्री तथा आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह रविवार को आगरा आ रहे हैं। वे दोपहर 2 बजे आगरा पहुंचेंगे। मंडलायुक्त सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर शिलान्यास कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे प्रस्तावित शिलान्यास स्थल का निरीक्षण करेंगे। इससे पहले मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप और एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया। शहरी विस्तारीकरण एवं नये शहर प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा ग्राम-रायपुर व रहनकलां (ग्रेटर आगरा योजना) की लगभग 449.65 हेक्टेयर जमीन पर ग्रेटर आगरा के तहत 10 टाउनशिप बसाने जा रहा है। इसकी संभावित लागत 5142 करोड़ रुपये है। सीएम योगी भूमि पूजन कर योजना का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद टाउनशिप के मॉडल का अवलोकन करेंगे। यहां वे विभिन्न विभागों की अन्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती ने यमुना में लगाई छलांग, राहगीर ने बचाया:पिता से झगड़े के बाद सुसाइड करने पहुंची थी, पुलिस साथ लेकर गई
    Next Article
    जगदीशपुर सीट पर कौन मजबूत, विधायक सुरेश या कोई और:सपा से विमलेश सरोज या हनुमान बक्श पासी में कौन पसंद? बसपा-कांग्रेस में कौन दिग्गज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment