Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में स्टंट करते बाइक सवार किशोर युवती से टकराया:दो की हालत गंभीर, 3 बाइकों पर थे 9 युवक; घायलों को छोड़ भागे

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में फोरलेन पर स्टंट कर करते बाइक सवार ने सड़क से गुजर रही युवती को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में युवक-युवती दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर स्टंट कर रहे युवकों ने सड़क किनारे खड़ी 20 वर्षीय युवती पूजा हादसा गुलरिहा के सरैया में हुआ। राहगीरों ने बताया कि तीन बाइकों पर 9 युवक सवार होकर स्टंटबाजी कर रहे थे। फोरलेन पर दो चक्कर लगाने के बाद हादसा हो गया। घायल युवती और बाइक चालक व उसके साथियों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जोरदार टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे के बाद अन्य 6 युवक मौके से भाग निकले। वहीं अगले महीने 12 मई को युवती की शादी तय थी। पुलिस अब फरार स्टंटबाजों की तलाश कर रही है। मामला गुलरिहा क्षेत्र के सरैया गांव का बताया जा रहा है। तीन बाइकों पर सवार थे 9 युवक, बना रहे थे रील गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर 9-10 युवक तीन बाइकों से स्टंट कर रहे थे। तभी एक बाइक अनियंत्रित होकर एक युवती से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी पूजा (20) पुत्री स्व. अनिल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय तीन बाइकों पर तीन-तीन युवक सवार होकर फर्राटा भर रहे थे। ये युवक महराजगंज फोरलेन पर खतरनाक तरीके से बाइक लहराते हुए स्टंट कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वे सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए बार-बार चक्कर काट रहे थे। दो बार वे सुरक्षित निकल गए, लेकिन तीसरी बार हादसा हो गया। 17 साल का किशोर चला रहा था बाइक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान कैंट क्षेत्र के स्टेशन रोड (पुलिस लाइन) निवासी 17 वर्षीय आमिर के रूप में हुई है। हादसे के बाद बाकी दो बाइकों पर सवार छह अन्य युवक अपने साथियों को छोड़ मौके से फरार हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के मकान के सामने हुई इस घटना से ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि फोरलेन पर स्टंटबाजों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन पुलिस इन पर लगाम लगाने में नाकाम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में युवक को जान से मारने की धमकी:प्लॉट कब्जे के विवाद में पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
    Next Article
    कुशीनगर में पुरानी रंजिश में हमला, 4 घायल:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment