Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में होनहारों ने लहराया परचम:कई स्कूलों में शत प्रतिशत रिजल्ट, 90% से ज्यादा अंक हासिल किए

    2 hours ago

    2

    0

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने 10वीं सेशन - 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रयागराज में भी होनहारों ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। शहर के कई स्कूलों में पासिंग पर्सेंटेज शत प्रतिशत रहा है। कई छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल कर स्कूल और अपने अभिवावकों का नाम रोशन किया है। प्रयागराज में कुल 14974 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसके लिए 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग एप पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स इस साल CBSE बोर्ड 10वीं की सेशन 1 परीक्षा में शामिल हुए हैं जिनका रिजल्‍ट जारी किया गया है। सीबीएसई 10वीं सेशन - 1 की परीक्षाओं में पास होने के लिए, थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है। इस साल 10वीं बोर्ड सेशन - 1 एग्जाम देश के 8 हजार से ज्यादा एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल CBSE ने कक्षा 10वीं परीक्षा नए टू-बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की। पहला बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक हुआ, जो सभी छात्रों के लिए अनिवार्य था। वहीं दूसरा बोर्ड एग्जाम 15 मई से 1 जून 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा, जो वैकल्पिक होगा। यह नया सिस्टम छात्रों को बेहतर अंक प्राप्त करने का मौका देता है और परीक्षा के तनाव को कम करने के उद्देश्य से लागू किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में भाजपा महिला पदाधिकारी बिना हेलमेट निकाली स्कूटी रैली:नारी शक्ति अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन,
    Next Article
    गाजीपुर में बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, VIDEO:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment