Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में शनिवार को कई इलाकों में होगी बिजली कटौती:उपकेंद्रों पर कार्य के चलते रहेगा शटडाउन, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शनिवार को विभिन्न उपकेंद्रों पर चल रहे तकनीकी कार्यों के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। खोराबार 33/11 केवी उपकेंद्र पर नए आईसोलेटर की स्थापना के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए पानी और अन्य जरूरी जरूरतों की पहले से व्यवस्था कर लें, ताकि कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। खोराबार क्षेत्र में रोस्टरिंग के अनुसार कटौती खोराबार उपकेंद्र से जुड़े आवास विकास, रानीडीहा, सरवन नगर और सिंघड़िया फीडर रोस्टरिंग के अनुसार एक-एक घंटे बंद रहेंगे। इसके कारण सरवन नगर, आवास विकास, विष्णुपुरवा, सिंघड़िया, रानीडीहा, कमलेशपुरम, गणेशपुरम और वसुंधरा नगरी समेत कई मोहल्लों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन उपकेंद्रों के फीडर भी रहेंगे बंद वहीं, रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते बक्शीपुर उपकेंद्र के 11 केवी दीवान बाजार, कोतवाली और बक्शीपुर फीडर, लालडिग्गी उपकेंद्र के बसंतपुर और हिंदी बाजार फीडर तथा पीपीगंज उपकेंद्र के विश्वबैंक फीडर की बिजली आपूर्ति शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बिजली बिल को लेकर बवाल:ओवर बिलिंग और बिजली कटौती को लेकर किया हंगामा
    Next Article
    वृंदावन नाव हादसे में हुई 16 की मौत:यूथ कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment