Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में SSB ने लगाया रक्तदान शिविर:18 यूनिट ब्लड हुआ कलेक्ट, ट्रेनीज ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र ने जिला चिकित्सालय के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। बुधवार को आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों और ट्रेनीज ने हिस्सा लिया और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद की। शिविर का उद्घाटन संयुक्त चिकित्सालय गोरखपुर के उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. डी.के. मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए समाज के हर व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। अधिकारियों और ट्रेनीज की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम में आरटीसी के कार्यवाहक उप महानिरीक्षक अनिल किशोर यादव (पीएमजी कमांडेंट) सहित कई अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और ट्रेनीज मौजूद रहे। सभी ने उत्साह के साथ रक्तदान किया और सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वी.के. सुमन, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रशांत अस्थाना और उनकी टीम की देखरेख में शिविर संचालित किया गया। सभी जरूरी स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए कुल 18 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया। नियमित रूप से जारी हैं सामाजिक कार्य SSB का प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र ऐसे सामाजिक और मानवीय कार्यों में लगातार भाग ले रहा है। जिला चिकित्सालय की टीम ने इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम में संस्थान के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में स्कॉर्पियो ने 3 लोगों को रौंदा, मौत:ड्राइवर गंभीर घायल, बाइक सवार और पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर
    Next Article
    कानपुर देहात में छात्रों ने यमुना नदी में सफाई की:अमराहट घाट पर श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment