Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में तेज हवाओं से गर्मी में राहत:38°C के बावजूद कम महसूस हो रही तपिश, बुधवार से हल्की बारिश की संभावना

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मौसम में बदलाव के चलते पिछले दो दिनों से गर्मी का असर कम महसूस किया जा रहा है। मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली, लेकिन 45 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने लोगों को बड़ी राहत दी। तेज हवा के कारण तापमान सामान्य होने के बावजूद गर्मी का असर कम महसूस हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से हल्की बारिश शुरू हो सकती है, जो अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को और राहत मिलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के अनुसार फिलहाल तेज हवाओं का असर बना रहेगा और आसमान में बादल आते-जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि हल्की बारिश के बाद गर्मी में और कमी आएगी और मौसम सुहावना हो जाएगा। दिनभर तापमान में उतार-चढ़ाव सोमवार को सुबह 8:30 बजे तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो दोपहर 2:30 बजे बढ़कर 36.9 डिग्री तक पहुंच गया। शाम तक यह 36.6 डिग्री रहा, लेकिन तेज हवाओं के कारण गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम महसूस हुआ। कुल मिलाकर, फिलहाल मौसम लोगों के लिए राहत देने वाला बना हुआ है। आने वाले दिनों में हल्की बारिश और हवाओं से गर्मी में और कमी आने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार:ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने बचाई जान
    Next Article
    कन्नौज होटल में युवक का शव फंदे से लटका मिला:भाई से फोन पर कहा- घर पहुंच रहा हूं, 15 मिनट बाद आई मौत की खबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment