Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज होटल में युवक का शव फंदे से लटका मिला:भाई से फोन पर कहा- घर पहुंच रहा हूं, 15 मिनट बाद आई मौत की खबर

    9 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के एक होटल में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर कब्जे में ले लिया और घटना की पड़ताल शुरू कर दी। मामले को लेकर युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र निवासी उज्जवल कटियार (25) एक दिन पहले चौबेपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह रात 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो उसके भाई शिवम ने फोन किया। बात करते हुए उज्ज्वल ने 15 मिनट में घर पहुंचने की बात कही, लेकिन फिर उससे सम्पर्क नहीं हो सका। परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो पता चला कि कन्नौज के सरायमीरा स्थित होटल योगेंद्र के रूम नम्बर 108 में पंखे से उसका शव फांसी पर लटका मिला। ऐसे में परिजन कन्नौज पहुंच गए। यहां उज्जवल का शव देखकर वह लोग स्तब्ध रहे गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। होटल के कमरे से शव बरामद कर पुलिस ने कमरा सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने होटल पहुंच कर साक्ष्य संकलित किए। घटना को लेकर पिता रवींद्र कटियार ने बताया कि उज्जवल सोमवार सुबह काम की तलाश में चौबेपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह कन्नौज क्यों और कैसे पहुंचा, इसको लेकर कुछ पता नहीं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सदर कोतवाल को घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। परिजनों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में तेज हवाओं से गर्मी में राहत:38°C के बावजूद कम महसूस हो रही तपिश, बुधवार से हल्की बारिश की संभावना
    Next Article
    रायबरेली में 30 अप्रैल को राहुल गांधी का प्रस्तावित दौरा:जनता दरबार के साथ महिलाओं से करेंगे बातचीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment