Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में तेज धूप से उमस और गर्मी बढ़ी:37°C के पार पहुंचा तापमान, 8 को तेज आंधी के साथ बारिश के आसार

    18 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में सोमवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा और आसमान में तेज धूप खिली रही। सुबह से ही गर्मी का असर देखने को मिला। जिसके चलते तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ कैलाश पांडेय ने 8 और 9 अप्रैल के बीच तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसके साथ ही आज दिन में करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे गर्मी के बीच थोड़ी राहत भी महसूस हो सकती है, लेकिन लू जैसे हालात भी बन सकते हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पाण्डेय के अनुसार, प्रदेश के मौसम में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल तक मौसम इसी तरह बना रहेगा, यानी गर्मी और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। हालांकि, इसके बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार को गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा 8 और 9 अप्रैल के बीच एक बार फिर आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा और आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घोसी विधानसभा सीट पर कौन है मजबूत:सपा से सुजीत-विजय यादव और भाजपा से विजय राजभर या मनोज राय में पहली पसंद कौन
    Next Article
    चलती ट्रेन से उतरते समय युवक फंसने से बचा:मथुरा में सिपाही और यात्रियों ने पड़कर खींचा, संतुलन बिगड़ने से गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment