Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में दुष्कर्म के आरोप में जेल गया चपरासी:जमानत पर बाहर आकर फिर किया दुष्कर्म, पीड़िता 5 महीने की प्रेग्नेंट, आरोपी फरार

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में महिला के साथ दुष्कर्म और जबरदस्ती अबॉर्शन कराने के मामले में एक आरोपी जेल गया। कुछ समय बाद जमानत पर बाहर आया। फिर उसी महिला से दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला प्रेग्नेंट हो गई। तो वह फरार हो गया। आरोपी एक स्कूल में चपरासी का काम करता है। करीब 6 साल पहले युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और शरीरिक संबंध बनाता रहा। प्रेग्नेंट होने पर तीन बार अबॉर्शन भी कराया। फिर दूसरी शादी करने के लिए कहने लगा। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामला गुलरिहा थाने का है। जानिए पूरा मामला… गोरखपुर के गुलरिहा थाने क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 6 साल पहले उसकी मुलाकात गांव के ही रहने वाले प्रभाकर से हुई। धीरे- धीरे बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला का आरोप है कि एक दिन प्रभाकर ने उसे अपने घर बुलाया। चुपके से बनाई अश्लील वीडियो घर पर कोई नहीं था। उसी का फायदा उठा कर जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाया। और वीडियो भी बना लिया। जिसकी जानकारी महिला को नहीं हुई। जबरदस्ती करने पर डर की वजह से महिला ने उसका विरोध किया और रोने लगी। बहकावे में लेने के लिए शादी का वादा किया प्रभाकर ने अपने बहकावे में लेने के लिए महिला को शादी करने का वादा किया। उसके बाद वह लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा। जिसकी वजह से महिला तीन बार प्रेग्नेंट भी हुई। बिना मर्जी तीन बार अबॉर्शन कराया आरोप है कि तीनों बार उसने बिना महिला के मर्जी के उसका अबोर्शन कराया। पहली बार भटहट स्थित सत्यम हॉस्पिटल, दूसरी बार न्यू एसएस डायग्नोस्टिक सेंटर से दवा देकर और तीसरी बार झुंगियां बाजार के युनिवर्सल हॉस्पिटल में। फोन पर बोला- दूसरी शादी करूंगा उसके बाद 14 दिसंबर 2024 फोन करके उसने बताया कि वह दूसरी शादी करने जा रहा है। यह सुन कर पीड़िता ने उसका विरोध किया। तो वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी दी महिला ने उसे बहुत मनाने की कोशिश की लेकिन वह धमकी देता रहा। तंग आकर उसने जनवरी 2025 में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुलह के नाम पर किया दुष्कर्म कुछ महीनों बाद वह जमानत पर बाहर आ गया। महिला का कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर सुलह करने के लिए कहा और शादी करने के नाम पर 6 दिसंबर को फिर से दुष्कर्म किया। जिसकी वजह से वह प्रेग्नेंट हो गई। 5 महीने का बच्चा उसके पेट में पल रहा है। आरोपी प्रभाकर फरार हो गया है। महिला ने इसी मामले में गुलरिहा थाने में फिर उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। गोरखनाथ सीओ रवि सिंह ने बताया है कि पीड़िता के तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में किसानों की बढ़ी चिंता:बारिश और तेज हवा से फसल गिरी, SDM बोले- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
    Next Article
    सुल्तानपुर केएनआईटी प्रोफेसर ने दी आत्महत्या की धमकी:पदोन्नति के बाद डेढ़ साल से वेतन न मिलने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment