Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में युवक की पोखरे में डूबने से मौत:खेत में जाते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लाहिडाड़ी में शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को एक युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लगभग 30 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र स्वर्गीय बहादुर प्रसाद, निवासी लाहिडाड़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे खेत के लिए घर से निकले थे। पोखरे के किनारे उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे पानी में जा गिरे और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल सुशील कुमार को इलाज के लिए सीएचसी बांसगांव ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज विकास सिंह भदौरिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में अवैध जींस प्लांट पर मजिस्ट्रेट का छापा:घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग, NOC नहीं मिलने पर बिजली काटी, 2000 जींस सील
    Next Article
    अनुदेशक ने खाया जहर, मेडिकल कॉलेज में मौत:घर पहुंचे और उल्टियां होने लगीं, परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment